18 अप्रैल से ही होंगे अभ्यर्थियों के इंटरव्यू, महीनेभर चलेगी प्रक्रिया

इंदौर। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) ने लोकसभा चुनाव के चलते भले ही लिखित परीक्षाओं को आगे बढ़ाई गई है, लेकिन इंटरव्यू की प्रक्रिया को यथावत रखा गया है। स्थिति स्पष्ट करते हुए आयोग ने कहा कि चुनाव की वजह से इंटरव्यू अपने तय कार्यक्रम के आधार पर करवाए जाएंगे।

18 अप्रैल से राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2021 में चयनित अभ्यर्थी के साक्षात्कार रखे गए हैं। महीने भर चलने वाली प्रक्रिया में 1 हजार 46 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया है। बकायदा आयोग ने प्रक्रिया के संबंध में गाइडलाइन भी पोर्टल पर जारी की है। उम्मीदवारों को साक्षात्कार वाले दिन घंटे भर पहले कार्यालय में उपस्थित दर्ज करवाना होगी। इस दौरान अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों की जांच जाएगी।

कई परीक्षाएं की गई रिशेड्यूल

दरअसल लोकसभा चुनाव की घोषणा होने के बाद आयोग ने एक दर्जन से ज्यादा लिखित परीक्षाओं को आगे बढ़ा दिया। अब जून से दिसंबर के बीच सहायक प्राध्यापक परीक्षा 2022, राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024, राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा 2023, राज्य वनसेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024, सहायक संचालक ग्रामोद्योग, खनिज अधिकारी-सहायक 2023 सहित कई परीक्षाओं को रिशेड्यूल किया है।

इस बीच इंटरनेट मीडिया पर राज्य सेवा परीक्षा 2021 के इंटरव्यू आगे बढ़ाने पर चर्चा होने लगी। यह देख अभ्यर्थी थोड़े चिंतित हो गए, क्योंकि 18 अप्रैल से साक्षात्कार शुरू होना है। अभ्यर्थियों की परेशानी को दूर करते हुए आयोग ने साक्षात्कार की प्रक्रिया को लेकर स्थिति स्पष्ट की है।

नवंबर में घोषित हुआ था परिणाम

नवंबर 2023 में राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2021 का परिणाम घोषित हुआ, जो 290 विभिन्न पदों के लिए 1046 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए। मुख्य भाग 248 पदों के लिए 794 और प्रावधिक भाग के लिए 42 पदों के लिए 252 अभ्यर्थियों का चयन हुआ। 290 में से 68 सामान्य, 34 एससी, 67 एसटी, 91 ओबीसी, 30 ईएसडब्ल्यू पद रखे थे। इनमें जिला पंजीयक, सहायक संचालक, डिप्टी कलेक्टर, डीएसपी, वाणिज्य कर अधिकारी, उप पुलिस अधीक्षक, श्रम अधिकारी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, अतिरिक्त सहायक विकास आयुक्त, नायब तहसीलदार, सहायक श्रम अधिकारी, वाणिज्यिक कर निरीक्षक सहित अन्य विभागों के पद शामिल है।

पीएससी के अधिकारी रवींद्र पंचभाई ने बताया कि साक्षात्कार की प्रक्रिया में कोई बदलाव नहीं है। इसके लिए पैनल बन चुकी है। साथ ही गाइडलाइन भी जारी कर दी।

चार दिन चलेगी प्रक्रिया

राज्य सेवा परीक्षा 2021 के साक्षात्कार खत्म होने के बाद आयोग राज्य वनसेवा परीक्षा 2021 में चयनित अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाएंगी। आयोग ने 27 से 31 मई के बीच इंटरव्यू प्रक्रिया रखी है। 63 पद के लिए भर्तियां की जाएगी।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Amravati News: 108 लड़कियों से दरिंदगी और 350 वीडियो वायरल; जानें अमरावती ‘वीडियो कांड’ में कैसे बिछाया गया जाल     |     MP Crime News: झाबुआ में अमानवीयता की सारी हदें पार, महिला का मुंडन कर कंधे पर पति को बैठाकर गांव में घुमाया     |     Cyber Crime News: ‘आपका नंबर पहलगाम आतंकी के पास है…’ कॉल पर डराकर बुजुर्ग से 73 लाख की ठगी, जानें डिजिटल अरेस्ट का नया तरीका     |     Bihar New CM: बिहार में रचा गया इतिहास, सम्राट चौधरी बने पहले BJP मुख्यमंत्री; विजय चौधरी और विजेंद्र यादव बने डिप्टी सीएम     |     Bengal Election 2026: पांच संभाग और BJP का ‘साइलेंट मिशन’, चुनावी शोर के बीच ऐसे बंगाल फतह की रणनीति में जुटे अमित शाह     |     Punjab J&K Dispute: पंजाब और जम्मू-कश्मीर में फिर तकरार, जानें क्या है 1979 का वो समझौता जिसका जिक्र करते हैं CM उमर अब्दुल्ला     |     Punjab News: पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में भीषण सड़क हादसा, श्रद्धालुओं से भरी बस पलटने से 6 की मौत, 25 घायल     |     MP Board 10th, 12th Result 2026: आज सुबह 11 बजे जारी होंगे मध्य प्रदेश बोर्ड के नतीजे, यहाँ देखें Direct Link और टॉपर्स लिस्ट     |     ED Raid on AAP MP: आम आदमी पार्टी के सांसद अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड, पंजाब से गुरुग्राम तक एक्शन     |     Chirag Paswan visits Pashupati Paras: अस्पताल में चाचा पशुपति पारस से मिले चिराग पासवान, पैर छूकर लिया आशीर्वाद; जानें अब कैसी है तबीयत     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें