कल होगा यूपी में दूसरे चरण का मतदान, साथ ही गोवा और उत्‍तराखंड में भी डाले जाएंगे वोट

नई दिल्‍ली। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सोमवार 14 फरवरी का दिन बेहद खास है। कल जहां उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण का मतदान होना है वहीं उत्तराखंड और गोवा विधानसभा के लिए भी वोट डाले जाएंगे। गोवा और उत्‍तराखंड में सभी सीटों के लिए कल ही मतदान होना है। इसके लिए सुरक्षा व्‍यवस्‍था को पूरा कर लिया गया है। मतदानकर्मी भी अपने तैनाती वाली जगहों पर या तो पहुंच चुके हैं या कुछ समय के बाद पहुंच जाएंगे।

आपको बता दें कि उत्‍तर प्रदेश में सात चरणों में चुनाव होने हैं। कल यूपी में होने वाले दूसरे चरण के मतदान की बात करें तो इसमें सूबे की 55 सीटों पर कल वोट डाले जाएंगे। इस दौरान मतदाता इन सीटों पर खड़े 586 प्रत्‍याशियों का भविष्‍य ईवीएम में बंद कर देंगे। दूसरे चरण के मतदान के लिए करीब 17 हजार मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इस चरण में जिन सीटों पर चुनाव होने हैं उनपर वर्ष 2017 के चुनाव में भाजपा ने 40 सीटों पर जीत दर्ज की थी। वहीं समाजवादी पार्टी को 13 और बहुजन समाज पार्टी को दो सीटों पर जीत हासिल हुई थी। कल जिन सीटों पर चुनाव होना है उसमें सहारनपुर के अंतर्गत आने वाली सात विधानसभा सीट, बिजनौर की आठ, मुरादाबाद की छह, संभल की चार, रामपुर की पांच, अमरोहा चार, बदायूं की छह, बरेली की नौ, शाहजहांपुर की पांच विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगी। कल 2,01,42,441 मतदाता उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। हालांकि इस चरण के लिए चुनाव आयोग ने अपनी पूरी तैयारी कर ली है। ऐसे में पोलिंग पार्टियां आज रवाना होंगी। चुनाव आयोग ने दूसरे चरण के चुनाव के लिए 12538 मतदान केंद्रों पर 23352 बूथ बनाए हैं।

उत्‍तराखंड की सभी 70 सीटों पर कल मतदान होगा। यहां पर करीब 632 प्रत्‍याशी मैदान में हैं। वोटिंग के लिए यहां पर कुल 11647 मतदान केंद्र बनाए गए हैं जिनमें से 156 माडल बूथ हैं। इसके अलावा यहां पर मतदाताओं की संख्‍या 8143922 है। यहां पर मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुरक्षा व्‍यवस्‍था को चौकस किया गया है। यहां की विधानसभा का कार्यकाल 23 मार्च 2022 को खत्म हो रहा है। यहां पर भाजपा और कांग्रेस के अलावा इस बार मैदान में आम आदमी पार्टी भी शामिल है। उत्‍तराखंड में हर पांच वर्ष के बाद सत्‍ता बदलने का एक रिकार्ड अब तक रहा है। इस बार ये रिकार्ड बना रहता है या फिर राज्‍य की जनता दोबारा भाजपा को चुनती है, देखना काफी दिलचस्‍प रहेगा। वर्ष 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने यहां पर 57 सीट जीतकर बहुमत की सरकार बनाई थी। हालांकि भाजपा के कार्यकाल के दौरान यहां की जनता ने तीन मुख्‍यमंत्री देखे हैं।

गोवा की सभी 0 विधानसभा सीटों पर सोमवार को मतदान होना है। पिछले चुनाव में यहां पर भाजपा को महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (MGP) और गोवा फारवर्ड पार्टी (GFP) के विजय सरदेसाई के अलावा तीन निर्दलीय विधायकों का समर्थन हासिल हुआ था। भाजपा को पिछली बार 17, कांग्रेस को 15, गोवा फारवर्ड पार्टी और महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी को तीन-तीन सीटें हासिल हुई थीं। इस बार यहां के चुनाव में कुल 301 उम्मीदवार मैदान में हैं। यहां पर महिला मतदाताओं की तुलना पुरुषों की अपेक्षा अधिक है।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     गुरुग्राम में मूसलाधार बारिश से सड़कें बनीं दरिया: दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर लगा भीषण जाम, वर्क फ्रॉम होम की एडवाइजरी     |     हिल स्टेशन पचमढ़ी में दिल दहला देने वाली वारदात: जंगल में ले जाकर 17 वर्षीय छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म     |     IRCTC अधिकृत एजेंट पर नहीं चलेगा रेलवे एक्ट की धारा 143 का केस: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने रद्द किया क्रिमिनल केस     |     एमपी-यूपी बॉर्डर पर चंबल पुल पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, जाली से लटका दुष्कर्म का आरोपी युवक     |     ‘स्किल नई करेंसी और इनोवेशन नई इकॉनॉमी’: समृद्ध मध्य प्रदेश 2047 में बोले सीएम डॉ. मोहन यादव     |     नई दिल्ली में गौरव सम्मान समारोह-2026, प्रिया थरेजा के आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाएं सम्मानित     |     नई दिल्ली में गौरव सम्मान समारोह-2026, प्रिया थरेजा ने समाज और राष्ट्र के लिए योगदान देने वाली प्रतिभाओं को किया सम्मानित     |     छिंदवाड़ा में भारी बारिश के मौसम में भी गहराया पेयजल संकट: 147 में से 96 तालाब सूखे, महीने में 15 दिन ही सप्लाई     |     खजुराहो के मतंगेश्वर महादेव: हर साल बढ़ता है रहस्यमयी जीवित शिवलिंग, सावन के अंतिम सोमवार उमड़ा जनसैलाब     |     रतलाम कृषि मंडी में अचानक छुट्टी पर भड़के किसान: 600 प्याज की ट्रालियां खड़ी कर महू-नीमच रोड किया जाम, 4 KM लंबी कतार     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें