स्कूल में हिजाब पर फिर छिड़ा विवाद- टीचर व अभिभावकों के बीच हुई बहस छात्राओं को नहीं मिली एंट्री देश By Nayan Datt On Feb 14, 2022 कर्नाटक: कर्नाटक में हिजाब विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। आज जहां कर्नाटक में 10वीं क्लास तक के स्कूल फिर स खुल गए है वहीं स्कूल में प्रवेश से पहले छात्रों को हिजाब उतारने के लिए कहा गया, जिसके बाद अभिभावक और शिक्षक के बीच बहस हुई। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। बता दें कि इससे पहले जिला प्रशासन हाई कोर्ट ने उडुपी, दक्षिण कन्नड़ जिलों और बेंगलुरु के संवेदनशील इलाकों में धारा 144 लागू कर दी गई है। हिजाब विवाद को लेकर कर्नाटक के कुछ हिस्सों में अप्रिय घटनाओं के बाद प्रदेश में स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए थे। आज मांड्या में रोटरी स्कूल के बाहर माता-पिता और एक शिक्षक के बीच बहस हुई क्योंकि उसने छात्राओं को परिसर में प्रवेश करने से पहले हिजाब उतारने के लिए कहा गया था। यह भी पढ़ें दलबदल कानून की व्यावहारिक कमजोरी: लोकसभा में लटकीं अयोग्यता… Aug 25, 2026 क्या भारत की राजनीति पलट देगी जेन जी? 38 करोड़ युवा वोटरों… Aug 25, 2026 इस मामले में एक अभिभावक ने बताया कि छात्राओं को कक्षा में जाने की अनुमति देने के अनुरोध के बाद हिजाब उतार दिया जा सकता है पर वो (स्कूल प्रशासन) हिजाब के साथ अनुमति नहीं दे रहे हैं। Share