अब रजिस्ट्री होते ही पूरी हो जाएगी नामांतरण की प्रक्रिया

भोपाल । अब अविवादित जमीनों के नामांतरण के लिए प्रदेश के लोगों को रजिस्ट्रियां लेकर तहसील दफ्तर के चक्कर नहीं लगाने होंगे। ई-रजिस्ट्री होते ही नामांतरण की प्रक्रिया आनलाइन शुरू हो जाएगी। यदि जमीन की रजिस्ट्री को लेकर किसी को कोई आपत्ति नहीं होगी तो जमीन खरीदने वाले के नाम पर 30 दिन के भीतर जमीन का नामांतरण हो जाएगा तथा खसरा रिकार्ड में भी भूमि स्वामी का नाम आटोमेटिक दर्ज हो जाएगा। बैरसिया तहसील में यह प्रक्रिया पायलेट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू की गई थी अब इसे पूरे प्रदेश में लागू किया जा रहा है। इसके लिए आरसीएमएस पोर्टल को इ-संपदा साफ्टवेयर के साथ लिंक किया जा रहा है। वहीं ई-नगर पालिका से भी इसका इंटीग्रेशन किया जा रहा है। इसके बाद अप्रैल महिने में नामांतरण के लिए किसी को तहसील कार्यालय के चक्कर नहीं काटने होंगे। पीआरसी से प्राप्त जानकारी के अनुसार आरसीएमएस के 4.0 पर काम चल रहा है। इसके लिए सर्वर को और अधिक सुद्ढ बनाया जा रहा हैं। वहीं ई-नगर पालिका सहित अन्य साफ्टवेयर से इसे इंटीग्रेट भी करवाया जाएगा। इसके बाद आम जनता को भी और अधिक सुविधाएं आसानी से मिल सकेगी।

तीन दिन में पटवारी को देनी होगी रिपोर्ट
ई-रजिस्ट्री होने के बाद से नामांतरण की प्रक्रिया के लिए अधिकतम एक माह का समय रखा गया है। ई-रजिस्ट्री होते ही उसकी एक कापी ऑनलाइन सीधे ही संबंधित हल्के के पटवारी के पास पहुंचेगी तथा जमीन खरीदकर ई-रजिस्ट्री कराने वाले व्यक्ति के पास इसका एसएमएस भी पहुंचेगा। पटवारी के पास इस रजिस्ट्री की जांच करके ऑनलाइन रिपोर्ट देने के लिए तीन दिन का समय होगा। इस समयसीमा में उसे यह जांचकर बताना होगा कि जिस जमीन की रजिस्ट्री हुई है वह जमीन सरकारी है या निजी। यदि जमीन निजी होगी तभी पंचायत सचिव आगे की प्रक्रिया करते हुए जमीन के विवादित या अविवादित होने का पता लगाने के लिए अखबार में इश्तेहार देगा, जिसमें आपत्ति के लिए 15 दिन की समयसीमा दी जाएगी। यदि आपत्ति नहीं आएगी तो सचिव ऑनलाइन नामांतरण की प्रक्रिया को पूरा कर देगा और पटवारी को निर्धारित समयसीमा में नामांतरण के आधार पर खसरा रिकार्ड में नए भूमि स्वामी के नाम जमीन दर्ज करनी होगी।

जमीन विवादित तो तहसीलदार के पास जाएगा प्रकरण
यदि रजिस्ट्री कराई गई जमीन विवादित निकलती है तो प्रकरण सचिव द्वारा सीधे तहसीलदार को भेज दिया जाएगा, ताकि वे उसकी सुनवाई कर निराकृत कर सकें। इसके लिए प्रकरण की समयसीमा निर्धारित नहीं है। जैसे ही प्रकरण तहसीलदार के पास पहुंचेगा, एसएमएस से भूमि स्वामी व खरीददार को इसकी जानकारी एसएमएस से पहुंच जाएगी, ताकि वे पेशियों पर पहुंच सकेंगे।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     पटना में 70वीं BPSC परीक्षा रद्द करने की मांग पर हंगामा: छात्रों ने तोड़े बैरिकेड्स, सीएम आवास घेराव मार्च में पुलिस से झड़प     |     रायपुर में रक्षाबंधन की भीड़ से पहले जेवर चुराने वाली 2 शातिर महिलाएं गिरफ्तार: ₹12 लाख के सोने-चांदी के जेवरात और गाड़ियां बरामद     |     खैरागढ़ में नवविवाहिता आत्महत्या कांड: दहेज में बाइक-पैसे की मांग और पढ़ाई छुड़ाने वाला पति गिरफ्तार     |     खैरागढ़ में नवविवाहिता आत्महत्या कांड: दहेज में बाइक-पैसे की मांग और पढ़ाई छुड़ाने वाला पति गिरफ्तार     |     बीजापुर में भारी बारिश से उफान पर चिंतावागु नदी: नगर सेना ने बोट से सुरक्षित पार कराई नदी, मरीजों को दी प्राथमिकता     |     कोरबा के देवपहरी वाटरफॉल में रातभर चट्टान पर फंसे रहे 3 दोस्त: 15 घंटे बाद SDRF ने बोट और रस्सी से किया सुरक्षित रेस्क्यू     |     शिक्षक (कृषि) भर्ती में B.Ed. अनिवार्य: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने खारिज की योग्यता में छूट की मांग, 65 अभ्यर्थियों को झटका     |     नवा रायपुर सेक्टर-12 में बनेगी 120 करोड़ की आवासीय परियोजना: 29 एकड़ में तैयार होंगे 348 HIG और MIG आवास, ओपी चौधरी करेंगे शिलान्यास     |     रायपुर में ई-बसों के नए रूट पर फैसला: स्कूल-अस्पताल भी जुड़ेंगे; PMAY आवासों के लिए 30 सितंबर की डेडलाइन तय     |     छत्तीसगढ़ में ड्रॉपआउट बच्चों के लिए ‘लइका चिन्हारी’ ऐप: घर-घर डिजिटल सर्वे से स्कूलों में दोबारा मिलेगा दाखिला     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें