राजस्थान में हैवानियत: 25 साल की लड़की से सामूहिक दुष्कर्म, रस्सी से बांधकर दूसरी मंजिल पर फेंका राजस्थान By Nayan Datt On Feb 13, 2022 राजस्थान के चुरू शहर में एक युवती (25) से कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया गया और फिर उसे पहले तल की खिड़की से नीचे फेंक दिया गया। पुलिस ने शनिवार को बताया कि यह घटना शुक्रवार को चुरू में रेलवे स्टेशन के पास हुई, आरोपियों में से एक द्वारा नौकरी की पेशकश किए जाने पर पीड़िता शुक्रवार को नई दिल्ली से चुरू आई थी और चारों आरोपी लड़की को एक होटल के कमरे में ले गए। यह भी पढ़ें Makrana News: नागौर में भारी बारिश के बाद बड़ा हादसा, ढहीं… Jul 25, 2026 Rajasthan Crime News: जयपुर में पकड़ी गई बांग्लादेशी महिला… Jul 25, 2026 पीड़िता की शिकायत के मुताबिक देवेंद्र सिंह और विक्रम सिंह ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उन्होंने उसके हाथ रस्सी से हाथ बांधकर उसे इमारत से खिड़की से बाहर फेंक दिया। पुलिस उपाधीक्षक ममता सारस्वत ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण शुक्रवार को किया गया, उसके बाद आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म एवं मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। दो अन्य आरोपियों की पहचान भवानी सिंह और सुनील राजपूत के रूप में हुई है। पुलिस ने कहा कि सभी को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। Share