नींबू के दामों में जबरदस्त उछाल, यहां बिक रहा है 250 से 350 रुपये प्रति किलो के भाव पर

Lemon Rate Increased: नींबू की डिमांड काफी बढ़ गई है. जिस कारण नींबू कई जगहों पर 300 रूपए प्रति किलो के पार हो गया है. यहां जानिए नींबू के दामों में इतना उछाल क्यों आ रहा है.

Lemon Rate Increased: गर्मियों में बढ़ते तापमान के बीच नींबू की डिमांड भी काफी बढ़ गई है. जिस कारण नींबू कई जगहों पर 300 रूपए प्रति किलो के पार हो गया है. हाल ये है कि कई जगहों पर 10 रुपए में सिर्फ एक नींबू ही मिल रहा है. दिल्ली के मार्केट में सब्जी विक्रेताओं की मानें तो बीते कुछ दिनों में नींबू के दामों में काफी इजाफा हुआ है. नोएडा में नींबू अलग अलग दामों में बिक रहा है, इसमें 240 रुपए से लेकर 280 रुपये प्रति किलो तक शामिल है. कुछ दुकानदारों का कहना है कि मंडियों में ही नींबू के दामों में काफी इजाफा हुआ है, बीते हफ्ते जो नींबू 200 रुपए प्रति किलो बिक रहा था वो अब 250 प्रति किलो के पार चला गया है.

दिल्ली की आईएनए मार्केट में नींबू के दाम 350 रुपए प्रति किलो तो वहीं नोएडा के बाजार में 80 रुपए के ढाई सौ ग्राम बिक रहा है. गाजीपुर स्थित सब्जी मंडी में दुकानदारों को 230 रुपये किलो दिया जा रहा है, इसके बाद ग्राहकों को बाजार में 280 रुपए प्रति किलो मिल रहा है. हालांकि नींबू भी दो तरह के बाजार में बिक रहे हैं, पहला हरा नींबू जिसके दाम 280 और दूसरा पीला नींबू जो कि 360 रुपये प्रति किलो बिक रहा है.

एनसीआर क्षेत्र में सब्जी विक्रेता किशोर ने बताया कि, “आज ही 1250 रुपए के 5 किलो नींबू खरीद कर लाया हूं, इसके बाद अब यही नींबू बाजार में महंगा बिकेगा, क्योंकि हमें भी अपनी गाड़ी, पेट्रोल का खर्चा निकालना होगा. बीते एक हफ्ते में इन दामों में भारी इजाफा है और अन्य मंडियों में दुकानदारों के मुताबिक, आगामी कुछ दिनों तक नींबू के दामों में इसी तरह इजाफा होगा.”

जानकारी के अनुसार, अक्सर गर्मियों में नींबू के दाम बढ़ जाते हैं, लेकिन बेमौसम बारिश से भी ये महंगा हो जाता है. वहीं मौसम में बदलाव के कारण भी नींबू के दामों में उछाल आया है. गर्मी में नींबू की पैदावार बढ़ने के साथ ही डिमांड भी बढ़ जाती है. व्यापारियों के अनुसार आमतौर पर गर्मी के मौसम में सब्जियों के भावों में उछाल आता है, लेकिन इस बार नींबू के भाव बढ़ने के दूसरे कई कारण हैं.

इसमें सबसे बड़ा कारण डीजल-पेट्रोल की बढ़ती कीमतों को माना जा रहा है. ट्रांसपोर्ट खर्च बढ़ने के कारण और मंडियों में आवक घटने के कारण नींबू के भावों में बढ़ोतरी हो रही है.

नींबू विटामिन सी का बड़ा स्रोत होता है. नींबू शरीर को हाइड्रेटेड रखने के साथ ही पाचन क्रिया को भी दुरुस्त रखता है. विटमिन सी से भरपूर नींबू का रस पीने से हृदय रोग होने का खतरा और दिल का दौरा पड़ने की संभावना कम हो जाती है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Mukesh Kumari News: भिवानी की बेटी ने जापान में लहराया तिरंगा; 24 घंटे एशिया एवं ओशिनिया चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक     |     Rohtak Crime News: मोखरा गांव में जमीन विवाद को लेकर किसान की पीट-पीटकर हत्या; महिला समेत 8 के खिलाफ केस दर्ज     |     Fatehabad News: भाखड़ा नहर में कार गिरने से लापता युवक का शव बरामद; 10 किमी दूर डुमा वाले पुल के पास मिली डेडबॉडी     |     Haryana Fuel Alert: पेट्रोल-डीजल की अवैध तस्करी पर हरियाणा सरकार सख्त; सीमावर्ती जिलों में चेक पोस्ट और निगरानी के आदेश     |     Yamunanagar Crime: सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद AI तस्वीरों से ब्लैकमेल; महिला से दुष्कर्म, आरोपी विकास के खिलाफ केस दर्ज     |     Economic Policy Attack: उचाना में दुष्यंत चौटाला बोले- डीजल-पेट्रोल के दाम बढ़े, यूरिया-डीएपी की किल्लत से किसान परेशान     |     Ebola Virus Alert: हरियाणा में इबोला का खतरा; स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया हाई अलर्ट, जानें क्या हैं लक्षण     |     Kasauli Gangrape Case: हिमाचल हाई कोर्ट का बड़ा एक्शन; भाजपा नेता मोहन लाल बड़ौली और रॉकी मित्तल केस में मांगा जवाब     |     Yamunanagar News: कीर्तन में जाने की बात कहकर घर से निकला था व्यक्ति; रेलवे ट्रैक पर मिला शव, इलाके में सनसनी     |     Bhopal Cyber Crime: भोपाल में साइबर ठगों का बड़ा हमला; डॉक्टर और एम्स अधिकारी समेत 5 लोगों से लाखों की धोखाधड़ी     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें