गर्मी के प्रचंड प्रकोप ने मार्च में तोड़ा 122 वर्ष का रिकॉर्ड, बारिश भी सबसे कम हुई

नई दिल्ली । पर्यावरणीय असंतुलन का असर अब भीषण गर्मी के रूप में सामने आ रहा है। भारतीय मौसम विभाग ने चेताया है कि गर्मी इस बार अपने भीषण रूप में है। अप्रैल का महीना और मुश्किलों से भरा हो सकता है। वहीं विभाग का कहना है कि मार्च में गर्मी और लू ने पिछले 122 सालो का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। भीषण गर्मी और कम बारिश के लिए मौसम विभाग ने उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ की अनुपस्थिति और दक्षिण भारत में कोई बड़ा सिस्टम नहीं बनने को जिम्मेदार ठहराया है। देशभर में कुल 8.9 मिमी बारिश दर्ज की गई जो औसत से 71 फीसद कम है। इससे पहले मार्च महीने में बारिश का औसत 30.4 मिमी रहता था। इससे पहले इतनी कम बारिश 1901 (7.2 मिमी) और 1908 (8.7 मिमी) में हुई थी। इसी तरह देश भर के तापमान की बात की जाए तो अधिकतम तापमान का औसत 33.10 डिग्री सेल्सियस रहा, जो पिछले 122 सालों में सर्वाधिक है।
मौसम विभाग का कहना है कि मार्च महीने का औसत तापमान 26.67 डिग्री सेल्सियस रहता है। वहीं देश का मार्च महीने का औसत न्यूनतम तापमान 20.24 डिग्री सेल्सियस रहता है। यह साल पिछले 122 सालों में तीसरी बार है जब औसत तापमान सर्वाधिक पर पहुंचा है इससे पहले 1953 में 20.26 डिग्री सेल्सियस और 2010 में तापमान 20.25 डिग्री सेल्सियस पहुंचा था। इसी तरह उत्तर पश्चिम भारत की बात की जाए तो औसत अधिकतम तापमान 30.73 डिग्री सेल्सियस रहा जो 122 सालों में सबसे अधिक था। इससे पहले यहां पर मार्च में इतनी गर्मी देखी गई थी और औसत अधिकतम तापमान 30.67 डिग्री सेल्सियस जा पहुंचा था। वही अगर इस क्षेत्र के औसत न्यूनतम तापमान की बात की जाए तो 15.26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है जो पिछले 122 सालों में दूसरी उच्चतम तापमान है। इससे पहले मार्च 2010 में औसत न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Mukesh Kumari News: भिवानी की बेटी ने जापान में लहराया तिरंगा; 24 घंटे एशिया एवं ओशिनिया चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक     |     Rohtak Crime News: मोखरा गांव में जमीन विवाद को लेकर किसान की पीट-पीटकर हत्या; महिला समेत 8 के खिलाफ केस दर्ज     |     Fatehabad News: भाखड़ा नहर में कार गिरने से लापता युवक का शव बरामद; 10 किमी दूर डुमा वाले पुल के पास मिली डेडबॉडी     |     Haryana Fuel Alert: पेट्रोल-डीजल की अवैध तस्करी पर हरियाणा सरकार सख्त; सीमावर्ती जिलों में चेक पोस्ट और निगरानी के आदेश     |     Yamunanagar Crime: सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद AI तस्वीरों से ब्लैकमेल; महिला से दुष्कर्म, आरोपी विकास के खिलाफ केस दर्ज     |     Economic Policy Attack: उचाना में दुष्यंत चौटाला बोले- डीजल-पेट्रोल के दाम बढ़े, यूरिया-डीएपी की किल्लत से किसान परेशान     |     Ebola Virus Alert: हरियाणा में इबोला का खतरा; स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया हाई अलर्ट, जानें क्या हैं लक्षण     |     Kasauli Gangrape Case: हिमाचल हाई कोर्ट का बड़ा एक्शन; भाजपा नेता मोहन लाल बड़ौली और रॉकी मित्तल केस में मांगा जवाब     |     Yamunanagar News: कीर्तन में जाने की बात कहकर घर से निकला था व्यक्ति; रेलवे ट्रैक पर मिला शव, इलाके में सनसनी     |     Bhopal Cyber Crime: भोपाल में साइबर ठगों का बड़ा हमला; डॉक्टर और एम्स अधिकारी समेत 5 लोगों से लाखों की धोखाधड़ी     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें