राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें युवा : स्टिमक

नई दिल्ली । भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम के मुख्य कोच इगोर स्टिमक ने कहा है कि युवा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा में शामिल होने के साथ ही बेहतर प्रदर्शन भी करना होगा। स्टिमक ने बहरीन के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले युवा खिलाड़ी रोशन सिंह की भी जमकर प्रशंसा करते हुए कहा कि युवा खिलाड़ियों को इसी प्रकार खेलना होगा।
बहरीन के साथ हुए मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले हॉफ में गोल होने के बाद दूसरे हॉफ में शानदार प्रदर्शन कर अच्छी वापसी की थी। स्टिमक ने कहा, ‘‘मैं युवा रोशन के प्रदर्शन से बहुत खुश हूं। उसने दिखाया कि वह न केवल इंडियन सुपर लीग में, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी भविष्य में एक शानदार खिलाड़ी के तौर पर उभरेगा।’’ अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहे रोशन की सहायता से ही राहुल भेके ने 59वें मिनट में भारत की ओर से बराबरी को गोल किया था। भेके का यह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहला गोल था। कोच ने कहा, “यह अनुभव हासिल करने के लिहाज से सभी लड़कों के लिए अच्छा दिन था। उन सभी ने अच्छा प्रदर्शन किया और उन्हें राष्ट्रीय टीम में अपनी जगह के लिए प्रतिस्पर्धा जारी रखनी चाहिए।’’ भारतीय टीम अब शनिवार को दूसरे मैच में  बेलारूस से खेलेगी।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Nuh News: नूंह दौरे पर पहुंचे राज्यपाल असीम घोष; स्थानीय समस्याओं को लेकर दिखे गंभीर, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश     |     Police Encounter: पंचकूला पुलिस की बड़ी कार्रवाई; करनाल में वारदात से पहले नोनी राणा गैंग के दो बदमाश गिरफ्तार     |     Bhiwani News: भिवानी में नशा मुक्ति केंद्र पर सीएम फ्लाइंग का छापा; बंधक बनाकर रखे गए 40 से अधिक युवक मुक्त     |     Rewari Police Action: रेवाड़ी पुलिस की बड़ी कामयाबी; डिजिटल अरेस्ट कर 1.89 करोड़ ठगने वाले 4 साइबर अपराधी गिरफ्तार     |     Sonipat Police Firing: सोनीपत में पुलिस फायरिंग! INSO छात्र को गोली मारने का आरोप; तनाव के बीच जांच में जुटी पुलिस     |     Ballabhgarh Murder Case: ब्लैकमेलिंग से तंग आकर युवक ने की थी महिला की हत्या; बल्लभगढ़ पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार     |     Faridabad Viral Video: फरीदाबाद में बुजुर्ग महिला की बेरहमी से पिटाई; वकील की बेटी ने जड़े 12 थप्पड़, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात     |     Hazaribagh Case: हजारीबाग में तीन लोगों की संदिग्ध मौत; जांच के लिए पहुंची राज्य अल्पसंख्यक आयोग की टीम     |     Khunti News: खूंटी में रेलवे कंस्ट्रक्शन साइट पर हमला; फायरिंग और आगजनी कर अपराधियों ने फैलाई दहशत     |     Deoghar Crime News: देवघर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई; हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, बड़े गैंग का हुआ खुलासा     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें