13 साल के खिताबी सूखे को समाप्त करेंगे : बटलर

नई दिल्ली ।  राजस्थान रॉयल्स के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर का कहना है कि उनकी टीम इस बार अपने 13 साल के खिताबी सूखे को समाप्त करने के इरादे से उतरेगी। राजस्थान की टीम ने 2008 में आईपीएल के पहले सत्र में जीत दर्ज की थी पर पिछले  13 साल से वह इसमें नाकाम रही है। ऐसे में अब उसका इरादा दोबारा जीत दर्ज करना रहेगा। बटलर का कहना है कि शनिवार से शुरू हो रही इस प्रतिष्ठित टी20 लीग में उनकी टीम दोबारा ट्रॉफी जीतने में सक्षम है। राजस्थान की टीम अपना पहला मुकाबला 29 मार्च को पुणे में सनराइजर्स हैदराबाद से खेलेगी। राजस्थान की टीम ने आईपीएल 2022 नीलामी से पहले संजू सैमसन और यशस्वी जायसवाल के साथ जोस बटलर को भी टीम में बरकरार रखा था।
बटलर ने कहा कि वह तरोताजा महसूस कर रहे हैं और इस साल टीम को खिताब दिलाने के लिए पूरी ताकत लगा देंगे।  साथ ही कहा , ‘ आप जिस टीम को जानते हैं, उसके साथ नए सत्र की शुरुआत करना, नई टीम गठित करना वास्तव में रोमांचक है। हमारा लक्ष्य आईपीएल जीतना है और मैं उसमें योगदान देने के लिये मैं अब इंतजार नहीं कर सकता।’ राजस्थान की टीम में अनुभवी ऑफ स्पिनर आर अश्विन और लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल जैसे खिलाड़ी हैं। अश्विन और चहल को लेकर बटलर ने कहा, ‘हमारी टीम में कई अनुभवी खिलाड़ी हैं। अश्विन और चहल जैसे सर्वश्रेष्ठ स्पिनर हमारे पास हैं। इसके अलावा टीम का गेंदबाजी आक्रमण भी अच्छा है। इसके अलावा टीम के पास कई अच्छे बल्लेबाज और ऑलराउंडर भी हैं। कुल मिलाकर देखा जाये तो टीम काफी संतुलित है। इसलिए मुझे लगता है कि हमारे लिये यह वास्तव में रोमांचक आईपीएल रहेगा।’ इसी कारण फ्रेंचाइजी ने जब उन्हें बरकरार रखा तो उन्हें काफी खुशी हुई।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Madhya Pradesh Politics: एमपी भाजपा संगठन में फेरबदल; सीएम मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने दी शुभकामनाएं     |     Madhya Pradesh IPS Association: ‘नेता रखें संयमित आचरण’; सज्जन सिंह वर्मा की टिप्पणी के खिलाफ मैदान में उतरा IPS संघ     |     National Highway Standards: NHAI ने बदले हाईवे निर्माण के नियम; 1 मीटर ऊंची बाउंड्री वॉल और ट्रैफिक आधार पर बनेगी लेन     |     Chhattisgarh News: मानसून की विदाई से पहले सीमेंट कंपनियों का झटका; ₹60 प्रति बोरी तक महंगे हुए दाम     |     Delhi Voter List News: बेघरों और ट्रांसजेंडर्स के लिए विशेष शिविर, जानिए क्या है मतदाता सूची पुनरीक्षण की पूरी प्रक्रिया     |     Delhi NCR Traffic Update: शाहीन बाग में बनेगा सिग्नल-फ्री यू-टर्न, कालकाजी-मोदी पुल निर्माण के चलते लग रहा भारी जाम     |     Bhiwani Fire News: बहल के मुख्य नाले में लगी भयंकर आग, स्थानीय लोगों और पुलिस ने संभाला मोर्चा     |     Bhiwani Boxer Sakshi Chaudhary: एशियन गेम्स में बॉक्सर साक्षी चौधरी का शानदार प्रदर्शन, प्री-क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह     |     Raipur Crime News: आमापारा में विवाद के बाद पार्षद की कार पर हमला! CCTV फुटेज खंगाल रही कोतवाली पुलिस     |     MP Railway Special Train: त्योहारी सीजन में रेलवे का तोहफा; महू-इंदौर-रीवा स्पेशल ट्रेन शुरू, 10 ट्रेनों के फेरे बढ़े     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें