अब देश के  6100 रेलवे स्टेशनों पर हाई स्पीड फ्री वाई-फाई इंटरनेट सुविधा उपलब्ध होगी

नई दिल्ली। अब देश भर के 6100 रेलवे स्टेशनों पर हाई स्पीड फ्री वाई-फाई इंटरनेट सुविधा उपलब्ध हो गई है। वाई-फाई कॅवरेज वाले 6100 स्टेशनों का महत्वपूर्ण लक्ष्य आज उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के उबरनी रेलवे स्टेशन (रायबरेली जिला, उत्तर प्रदेश) पर वाई-फाई सुविधा चालू किए जाने से प्राप्त हुआ है। इसके साथ, अब हम लगभग शत-प्रतिशत लक्ष्य कॅवरेज (हॉल्ट स्टेशनों को छोड़कर) के करीब हैं और इसे पूरा करने में कुछ ही स्टेशन बचे हैं। इस उल्लेखनीय डिजिटल इंडिया पहल को क्रियान्वित करने का उत्तरदायित्व रेलवे के मिनी रत्न पीएसयू “रेलटेल” को सौंपा गया है। कोविड महामारी के कठिन समय में भी अथक और निरंतर कार्य करते हुए, रेलटेल ‘रेलवॉयर’ के ब्रांड नाम जो कि रेलटेल की खुदरा ब्रॉडबैंड सेवा है,  के अंतर्गत अत्याधुनिक सार्वजनिक वाई-फाई उपलब्ध करा रही है।
इस परियोजना का मुख्य आकर्षण यह है कि इन 6100 रेलवे स्टेशनों में से 5000 से अधिक स्टेशन ग्रामीण क्षेत्रों में हैं, जिनमें देश भर के कई दूर-दराज के स्टेशनों जैसे पूर्वोत्तर क्षेत्र के कई स्टेशनों और कश्मीर घाटी के सभी 15 स्टेशनों पर वाई-फाई की सुविधा उपलब्ध हुई है।  वाई-फाई तक पहुंच न केवल समुदायों को जोड़ती है बल्कि इनोवैशन और विकास के अवसरों की दुनिया भी उपलब्ध कराती है।  भारत में शहरी और ग्रामीण भारत के बीच एक गहरा डिजिटल विभाजन है। स्टेशनों पर रेलवॉयर वाई-फाई असंबद्ध को जोड़ने में मदद कर रहा है क्योंकि ग्रामीण भारत में इस सार्वजनिक वाई-फाई नेटवर्क के अंतर्गत आने वाले अधिकांश स्टेशन कम कनेक्टिविटी के क्षेत्रों में स्थित हैं। रेलवे स्टेशन ऐसे स्थान हैं जहां समाज के हर वर्ग के लोगों का आवागमन होता है। आधुनिकीकरण की तेज गति और स्मार्ट फोन के उपयोग में कई गुना वृद्धि ने ‘डिजिटल इंडिया’ क्रांति की शुरुआत कर दी है।  स्टेशनों पर आने-जाने लोग इस सुविधा का उपयोग हाई डेफिनिशन (एचडी) वीडियो स्ट्रीमिंग, फिल्म, गाने, गेम डाउनलोड करने और ऑनलाइन अपने कार्यालय के कार्य को करने के लिए करते हैं।
2015 के रेल बजट में परिकल्पित, स्टेशनों पर मुफ्त वाई-फाई इंटरनेट सुविधा उपलब्ध कराने वाली परियोजना दुनिया के सबसे बड़े और सबसे तेज सार्वजनिक वाई-फाई नेटवर्क में से एक है और इसका उद्देश्य रेलवे प्लेटफॉर्म को डिजिटल समावेशन के लिए एक प्लेटफॉर्म में परिवर्तित करना है। इंटरनेट तक सीमित पहुंच वाले दूरस्थ स्थानों के छात्र, विशेष रूप से कॉम्पिटिटिव परीक्षाओ के उम्मीदवार, अपनी परीक्षा की तैयारी के लिए स्टेशन वाई-फाई सुविधाओं का उपयोग करते हैं। यात्री इस सुविधा का उपयोग अपने निजी उपकरणों पर मनोरंजन का लाभ उठाने के लिए भी कर रहे हैं।  अपने किस्म की परियोजना होने के नाते, जन जागरूकता पैदा करने पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है ताकि परियोजना के लाभो को अधिकतम किया जा सके और इसलिए स्थानीय जोनल रेलें और मंडल समय-समय पर इस सुविधा को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता अभियान शुरू करते रहते हैं।  रेल उपयोगकर्ताओं और यात्रियों द्वारा वाई-फाई सुविधा के उपयोग हेतु प्रोत्साहित करने के लिए  भारतीय रेलें सोशल मीडिया पर वीडियो और संदेशों, नियमित घोषणाओं, स्टेशनों पर होर्डिंग और बैनर के माध्यम प्रचार कर रहीं हैं।
उपयोगकर्ताओं को सर्वोत्तम इंटरनेट अनुभव उपलब्ध कराने के लिए डिज़ाइन किया गया है, रेलवे स्टेशनों पर रेलवॉयर वाई-फाई सुविधा प्रत्येक ऐसे उपयोगकर्ता के लिए उपलब्ध है, जिसके पास मोबाइल कनैक्शन वाला स्मार्टफोन है। यह सुविधा उपयोगकर्ता के बहुत ही अनुकूल है।  कनैक्शन चालू करने के लिए, यात्रियों को वाई-फाई विकल्पों को स्कैन करना होगा और रेलवॉयर चुनना होगा। एक बार जब ब्राउज़र उपयोगकर्ता को रेलवॉयर पोर्टल पर ले जाता है, तो यह एक मोबाइल नंबर मांगेगा, जिस पर वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) भेजा जाएगा। एक बार कनैक्ट होने के बाद, वाई-फाई कनैक्शन 30 मिनट तक चलेगा।  इससे रेल यात्रियों को जुड़े रहने और सूचनाओं से अपडेट रहने में मदद मिलती है।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Ghaziabad News: गौर ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी के 8 फ्लैट आग में खाक, करोड़ों का नुकसान; सीएम योगी ने लिया संज्ञान     |     Delhi Crime News: बेटे को ‘घर जमाई’ बनाने से रोका, तो बहू के माता-पिता ने समधन की नाक तोड़ी; दिल्ली के वेलकम इलाके में बवाल     |     Mira Road Attack: मीरा रोड हमले की जांच ATS को सौंपी गई, आरोपी जुबैर अंसारी के पास से मिला ‘लोन वुल्फ’ अटैक का नोट     |     Ranchi Murder Case: रांची में सनसनीखेज हत्याकांड, गोद ली हुई बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची मां की हत्या की साजिश     |     Delhi-NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से लुढ़का पारा, यूपी-हरियाणा समेत 14 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट     |     Hemkund Sahib Yatra 2026: हेमकुंड साहिब यात्रा की तैयारियां शुरू, सेना ने बर्फ हटाना किया शुरू; जानें कब खुलेगा पोर्टल     |     PM Modi Hardoi Visit: हरदोई में पीएम मोदी का भव्य कार्यक्रम, 29 अप्रैल को करेंगे गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण; देखें तैयारी     |     UP School Summer Vacation 2026: यूपी के स्कूलों में कब से शुरू हो रही हैं गर्मियों की छुट्टियां? यहाँ देखें सरकारी आदेश     |     Supreme Court on Sabarimala: सबरीमाला मंदिर मामले में SC की सख्त टिप्पणी, वकील की दलीलों पर कोर्ट ने जताई नाराजगी     |     Railway Update: पटियाला ब्लास्ट के बाद पंजाब से दिल्ली जाने वाली ट्रेनें कैंसिल, सफर पर निकलने से पहले चेक करें शेड्यूल     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें