इंदौर 23 मार्च रंग पंचमी की शाम को चंद्रावतीगंज में बदमाशों ने घर में घुसकर मां बेटे पर हमला किया और गाड़ियों में तोड़फोड़ कर जान से खत्म करने की धमकी देकर फरार हो गए ।
यह भी पढ़ें
प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी बंटी पिता जगदीश बागरी निवासी ग्राम गोमटगिरी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि मंगलवार शाम 4:00 बजे आरोपी संजू उर्फ अजय और लक्की उर्फ कालू और दो अन्य घर में घुस आए और डंडे से तोड़फोड़ करने लगे विरोध किया तो आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया चीख-पुकार सुनकर बेटे को बचाने दौड़े मां सौरभ पर भी हमला किया और घर के परिसर में रखी दो मोटरसाइकिल ओ में तोड़फोड़ कर फरार हो गए। चंद्रावतीगंज पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश कर रही है। इसी प्रकार फरियादी ललित पिता केदार साहू निवासी कुमार खाड़ी के मुताबिक कल रात 8:20 बजे आरोपी दीपक यादव अपने दो अन्य साथियों के साथ घर में घुस गया और पुराने विवाद को लेकर गालियां देने लगा गाली देने से मना किया तो आरोपियों ने उस पर चाकू से हमला किया और घर में रखी टीवी फ्रिज में तोड़फोड़ की और धमकी देकर फरार हो गए । पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।