इंदौर 23 मार्च मल्हारगंज पुलिस ने रंग पंचमी पर एक मकान में चल रहे जुए के अड्डे पर छापा मारकर जुआरियों को गिरफ्तार कर इनके पास से सवा लाख से अधिक रुपए नकदी बरामद किए हैं। इसी प्रकार अन्य स्थानों से भी जुआरियों को पकड़ा गया है।
यह भी पढ़ें
प्राप्त जानकारी के अनुसार मल्हारगंज पुलिस ने एमपी ट्रांसपोर्ट कंपनी हरिजन कॉलोनी में स्थित एक मकान पर जुआ खेलते हुए सुनील पिता राकेश कालरा प्रकाश पिता शिवराम सुनील पिता बाबूलाल वर्मा शांतिलाल पिता सीताराम भरत पिता रामलाल सोनी मोहन पिता राम सिंह कुशवाहा संतोष पिता देवकरण पाल सरदार पिता रतन सिंह डावर रामविलास पिता रमेश पाटिल को गिरफ्तार किया है इनके पास से एक लाख 32 हजार रुपए बरामद किए हैं। इसी प्रकार विजय नगर पुलिस ने जुआ खेल रहे गोपाल सोलंकी अर्जुन रायकवार दिनेश चौहान विनोद मालवीय को पकड़ा इनके पास से 4528 रुपए नकदी बरामद किए हैं। वही भवर कुआं जूनी इंदौर अन्नपूर्णा और पलासिया पुलिस ने भी जुआरियों को गिरफ्तार किया है सभी के खिलाफ 13 जुआ एक्ट का केस दर्ज किया है।