छतों से बिजली बनाने में मालवांचल के उपभोक्ताओं की रूचि में सतत बढ़ोत्तरी

इन्दौर । ग्रीन एनर्जी की राह पर चलते हुए घरों, बहुमंजिला इमारतों, दुकानों ,कारखानों, शासकीय दफ्तरों, प्रायवेट दफ्तरों, माल्स आदि की छतों का सदुपयोग कर सतत ही बिजली बनाई जा रही है। हर माह मालवांचल में सैंकड़ों नए परिवार ग्रीन एनर्जी की ओर अग्रसर हो रहे है। बिजली वितरण कंपनी इन्हें पूरी तरह मदद कर मेरी छत, मेरी बिजली का नारा बुलंद करने में सहयोगी बनी हुई है।

मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इन्दौर के प्रबंध निदेशक अमित तोमर ने बताया कि रूप टाप सोलर एनर्जी केंद्र शासन और राज्य शासन की प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के निर्देशानुसार कंपनी क्षेत्र में छतों से बिजली बनाने के लिए उपभोक्ताओं की सतत मदद की जा रही है। इसी कारण घरों, बहुमंजिला इमारतों, दुकानों, कारखानों, कार्यालयों, माल्स आदि की छतों पर पैनल्स लगाकर सौर ऊर्जा से बिजली बनाने वालों की संख्या सतत बढ़ रही है। प्रबंध निदेशक ने बताया कि एक वर्ष में इनकी संख्या 40 फीसदी तक बढ़ी है। 24 मार्च की स्थिति में इन्दौर शहर के 2700 और इन्दौर जिले के कुल 2900 और कंपनी क्षेत्र में  4450 उपभोक्ता अपनी छतों का उपयोग बिजली बनाने में कर रहे है। उज्जैन जिले में 566, रतलाम जिले में 188, धार जिले में 170, खरगोन जिले में 128 स्थानों पर छतों से बिजली तैयार की जा रही है। इन सभी स्थानों पर नेट मीटर लगे हैं, जो परिसरों में उत्पादित बिजली की गणना कर लाइनों में प्रवाहित करते हैं, इन सभी स्थानों पर उपभोक्ता पूर्ववत लाइनों से प्राप्त बिजली का उपयोग करते है। बिल अंतर राशि का दिया जाता है। सभी स्थानों पर छतों पर पैनल्स लगाकर बिजली तैयार करने वाले परिवारों को बिजली के बिल में काफी राहत मिल रही है। इसी के चलते इन्दौर शहर में सबसे ज्यादा परिवार सौर ऊर्जा से बिजली की ओर बढ़ रहे है। इन्दौर शहर में एक वर्ष में एक हजार स्थानों पर नए सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित हुए है।

:: लाभार्थियों का अभिमत ::
बिजली कंपनी के सत्यसांई जोन इन्दौर के तहत आनंदा कालोनी निवासी उपभोक्ता अविनाश सेठी का कहना हैं कि मेरे परिसर से एक माह में 400 से 500 यूनिट बिजली जनरेट होती है। समय के मांग के साथ ही यह बचत के लिए भी बहुत अच्छा उपाय है। संगम नगर जोन इन्दौर के तहत एयरपोर्ट रोड स्थित विद्याधाम ट्रस्ट के श्री दिनेश शर्मा ने बताया कि हमारे यहां दो माह पहले सौलर सिस्टम लगाया गया है। एक माह में छः हजार यूनिट से ज्यादा बिजली तैयार हो गई है। इससे ट्रस्टी बहुत प्रसन्न है।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, सियासत गरमाई     |     Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी बारिश की चेतावनी     |     Gwalior Hospital Scam: भिंड की गर्भवती महिला के परिजनों से दलाल ने ऐंठे 17,000 रुपये; जेएएच प्रबंधन में मचा हड़कंप     |     Bhopal News Today: भोपाल में स्विगी इंस्टामार्ट, ब्लिंकिट और होटल शुभ इन पर खाद्य सुरक्षा टीम का छापा; कई अनियमितताएं उजागर     |     Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105 मामलों की पुष्टि     |     Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करेगी सुनवाई     |     Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड़ियां बरामद     |     Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त     |     Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश जला     |     Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्यपाल डेका करेंगे समापन     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें