चीन ने दक्षिण चीन सागर के तीन द्वीपों का पूरी तरह सैन्यीकरण किया : एडमिरल एक्विलिनो   

बीजिंग। चीन ने विवादित दक्षिण चीन सागर में विकसित कई द्वीप समूहों में से कम से कम तीन द्वीपों का पूरी तरह से सैन्यीकरण कर दिया है। इन द्वीपों पर बड़ी संख्या में जहाज रोधी और विमान रोधी मिसाइल प्रणालियां, लेजर व जैमिंग उपकरण तथा लड़ाकू विमानों को तैनात किया गया है। अमेरिका के एक शीर्ष सैन्य कमांडर ने कहा कि चीन के तेजी से बढ़ते आक्रामक कदमों ने आसपास के सभी देशों के लिए खतरा पैदा कर दिया है।
अमेरिका के हिंद-प्रशांत कमांडर एडमिरल जॉन सी एक्विलिनो ने कहा यह शत्रुतापूर्ण कदम चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के इस आश्वासन के बिल्कुल विपरीत है कि बीजिंग विवादित जल क्षेत्र में कृत्रिम द्वीपों को सैन्य अड्डों में नहीं बदलेगा। यह कवायद चीन का, अपनी सैन्य ताकत बढ़ाने का हिस्सा है। एक्विलिनो ने कहा मुझे लगता है कि चीन की मौजूदा कार्रवाई के रूप में द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद से पिछले 20 वर्षों में हमने सबसे बड़ा सैन्य निर्माण देखा है।
इस पर चीन के अधिकारियों ने अब तक कोई टिप्पणी नहीं की है। बीजिंग का कहना है कि उसकी सैन्य प्रोफाइल पूरी तरह रक्षात्मक है और उसके संप्रभु अधिकारों की रक्षा करने के लिए है। चीन के हाल के दिनों में अपनी सैन्य क्षमताएं बढ़ाने के विशेष प्रयास उसके इस दावे से मेल नहीं खाते हैं। चीन के पास अमेरिका के बाद दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा रक्षा बजट है। वह अपने सुरक्षाबलों को जे-20 स्टील्थ लड़ाकू विमान, हाइपरसोनिक मिसाइलों और दो विमानवाहक जहाजों समेत आधुनिक हथियार प्रणालियों से तेजी से आधुनिक बना रहा है।
एक्विलिनो ने अमेरिकी नौसेना के टोही विमान से यह साक्षात्कार दिया। इस विमान ने दक्षिण चीन सागर के स्प्रैटली द्वीप समूह में चीन के कब्जे वाली चौकियों के समीप उड़ान भरी। यह द्वीप समूह दुनिया के सर्वाधिक विवादित क्षेत्रों में से एक है। गश्त के दौरान चीनी अधिकारियों ने पी-8ए पोसेडन विमान को बार-बार आगाह किया कि वह गैरकानूनी रूप से चीनी क्षेत्र में घुस आया है और उन्होंने विमान को वहां से जाने के लिए कहा। हालांकि, अमेरिकी नौसेना के विमान ने चेतावनियों को नजरअंदाज कर दिया। एक्विलिनो ने कहा कि मिसचीफ रीफ, सुबी रीफ और फिएरी क्रॉस पर मिसाइल शस्त्रागार, विमान हैंगर्स, रडार प्रणालियां और अन्य सैन्य गतिविधियों का निर्माण पूरा हो गया है, लेकिन यह देखना होगा कि क्या चीन अन्य इलाकों में भी सैन्य निर्माण करेगा।
उन्होंने बताया कि अगर कोई भी सैन्य तथा असैन्य विमान विवादित जल क्षेत्र में उड़ान भरता है तो वह आसानी से चीनी द्वीपों की मिसाइल प्रणाली के दायरे में आ जाता है। उन्होंने कहा यह खतरा है, इसलिए इन द्वीप समूहों का सैन्यीकरण करना चिंताजनक है। इससे इस क्षेत्र तथा अंतरराष्ट्रीय समुद्री और हवाई क्षेत्र में काम करने वाले सभी देशों को खतरा है।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Ghaziabad News: गौर ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी के 8 फ्लैट आग में खाक, करोड़ों का नुकसान; सीएम योगी ने लिया संज्ञान     |     Delhi Crime News: बेटे को ‘घर जमाई’ बनाने से रोका, तो बहू के माता-पिता ने समधन की नाक तोड़ी; दिल्ली के वेलकम इलाके में बवाल     |     Mira Road Attack: मीरा रोड हमले की जांच ATS को सौंपी गई, आरोपी जुबैर अंसारी के पास से मिला ‘लोन वुल्फ’ अटैक का नोट     |     Ranchi Murder Case: रांची में सनसनीखेज हत्याकांड, गोद ली हुई बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची मां की हत्या की साजिश     |     Delhi-NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से लुढ़का पारा, यूपी-हरियाणा समेत 14 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट     |     Hemkund Sahib Yatra 2026: हेमकुंड साहिब यात्रा की तैयारियां शुरू, सेना ने बर्फ हटाना किया शुरू; जानें कब खुलेगा पोर्टल     |     PM Modi Hardoi Visit: हरदोई में पीएम मोदी का भव्य कार्यक्रम, 29 अप्रैल को करेंगे गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण; देखें तैयारी     |     UP School Summer Vacation 2026: यूपी के स्कूलों में कब से शुरू हो रही हैं गर्मियों की छुट्टियां? यहाँ देखें सरकारी आदेश     |     Supreme Court on Sabarimala: सबरीमाला मंदिर मामले में SC की सख्त टिप्पणी, वकील की दलीलों पर कोर्ट ने जताई नाराजगी     |     Railway Update: पटियाला ब्लास्ट के बाद पंजाब से दिल्ली जाने वाली ट्रेनें कैंसिल, सफर पर निकलने से पहले चेक करें शेड्यूल     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें