इंदौर। होली के दिन केफे पर बैठे एक युवक पर रंग डालने को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद गुंडों ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
यह भी पढ़ें
प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना 2 दिन पहले भंवरकुवा थानाक्षेत्र स्थित एक कैफे की है। थानाप्रभारी शशिकांत चौरसिया ने बताया कि क्षेत्र के गणेश नगर में 2 दिन पहले होली की शाम को पीड़ित कृष्णा ठाकुर बैठा हुआ था जहां पर बाइक से जा रहे गुंडों ने कृष्णा पर रंग फेंक दिया कृष्णा ने रंग डालने से मना किया तो गुंडों ने कृष्णा ठाकुर को पीट दिया और चाकू से हमला कर फरार हो गए थे। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
फरियादी कृष्णा ठाकुर ने बताया की वहां होली की शाम कैफे के बाहर बैठकर कॉफी पी रहा था सभी आरोपियों ने उस पर रंग फेक दिया । कृष्णा ने नाराजगी जताई तो सभी ने बाइक से उतर कर पहले कृष्णा को पीटा और फिर चाकू से हमला कर दिया। चाकू के वार से कृष्णा की पेट और हाथ में ज़ख्म लगे थे । पुलिस ने आरोपी अज्जू, जानू और एक अन्य को गिरफ्तार कर लिया है।