शिवराज सिंह ने सरवटे बस स्टैंड का लोकार्पण वर्चुअल तरीके से किया

तीन साल के बाद सरवटे बस स्टैंड से फिर से बसों की आवाजाही के लिए तैयार है नवनिर्मित और हाईटेक बस स्टैंड जल्द ही यात्रियों और बसों से गुलजार होगा। सोमवार को सरवटे बस स्टैंड व शहर में पब्लिक बाइसिकल सिस्टम का लोकार्पण मुख्यमंंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वर्चुअल तरीके से किया
इसके अलावा लक्ष्मी मेमोरियल अस्पताल के पास 39.18 करोड़ रुपये खर्च कर 35 एमएलडी क्षमता का सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट व सिरपुर तालाब पर 40.15 करोड़ रुपये खर्च कर 20 एमएलडी क्षमता का बनाए जाने वाले सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का भूमिपूजन हुआ। सरवटे बस स्टैंड परिसर में हुए कार्यक्रम में विधायक रमेश मेंदोला, महेंद्र हार्डिया, आकाश विजयवर्गीय आइडीए अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा, भाजपा अध्यक्ष गौरव रणदिवे, इंदौर प्राइम रूट आनर एसोसिएशन के गोविंद शर्मा शामिल हुए। कार्यक्रम में सांसद शंकर लालवानी दिल्ली से वर्चुअल तरीके से जुड़े।
 बस स्टैंड का लोकार्पण सोमवार को हुआ लेकिन रंगपंचमी के बाद ही यहां से बसों का संचालन शुरू होगा। बस स्टैंड पर मौजूद कर्मचारी व सुरक्षाकर्मी बसों को 10 मिनट के लिए ही रुकने देंगे, ताकि अन्य बसों को आवाजाही में परेशानी न हो। गौरतलब है कि पूर्व में स्टैंड परिसर में कई बसों के यात्री बैठाने के लिए ज्यादा समय तक खड़े रहने के कारण विवाद होते थे। ऐसे में बस स्टैंड परिसर में बूम बैरियर लगाए गए थे ताकि बसों की आवाजाही का समय निर्धारित हो। बस स्टैंड परिसर में प्रदेश के अन्य जिलों की बसों के अलावा शहर में चलने वाली सिटी बसों के रुकने की भी व्यवस्था होगी। बस स्टैंड परिसर में एक समय में 17 बसों के खड़े होने की व्यवस्था होगी। इस तरह बस स्टैंड परिसर से एक दिन में करीब 500 बसों का संचालन हो सकेगा।
  पब्लिक बाइसिकल सिस्टम के तहत एक हजार साइकिलों का होगा संचालन – पब्लिक बाइसिकल सिस्टम के प्रथम चरण में शहर में 100 साइकिल स्टैंड बनाकर एक हजार साइकिल, द्वितीय चरण में 200 स्थानों पर स्टैंड बना दो हजार साइकिल व तृतीय चरण में 300 स्टैंड बना तीन हजार साइकिलों के संचालन की योजना है। इस योजना पर करीब 10 करोड़ रुपये खर्च होगी।
सरवटे बस स्टैंड- एक नजर
– 14.80 करोड़ रुपये खर्च कर तैयार की गई है दो मंजिला इमारत
-7878 वर्ग मीटर क्षेत्रफल पर बना है नवीन बस स्टैंड।
– फरवरी 2019 में शुरू हुआ था बस स्टैंड की इमारत के निर्माण का कार्य
– 50 चार पहिया व 100 दो पहिया वाहनों की पार्किंग के लिए किया गया है इंतजाम।
– तल मंजिल पर यात्री प्रतीक्षालय, बुकिंग काउंटर व पेयजल व्यवस्था, बस स्टैंड कार्यालय व पुलिस चौकी।
– 17 बसों के एक समय में बस स्टैंड परिसर में खड़े होने की है व्यवस्था।
-5 से 10 मिनट की अवधि तक पसिर में रुक सकेगी बसें।
– प्रथम मंजिल पर बनाया गया है फूड जोन।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     India’s Deportation Plan: अवैध बांग्लादेशियों को कैसे वापस भेजेगा भारत? विदेश मंत्रालय ने संसद में बताया पूरा एक्शन प्लान     |     Maharashtra Police Raid: नांदेड़ में भारी मात्रा में तलवारें और खंजर जब्त; 43 लाख की कीमत के 4796 हथियार बरामद, आरोपी गिरफ्तार     |     Judiciary vs Government: जजों की नियुक्ति में देरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; कहा- चुनाव आयुक्तों जैसा जोश यहाँ क्यों नहीं?     |     TVK Controversy: टीवीके विवाद के बीच क्यों चर्चा में आया ‘बोम्मई जजमेंट’? जानें क्या है राजभवन और फ्लोर टेस्ट का पूरा मामला     |     Maharashtra News: आंधी-तूफान में फंसा सीएम एकनाथ शिंदे का हेलीकॉप्टर; पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा     |     Char Dham Yatra 2026 Alert: चार धाम यात्रियों के साथ बड़ी ठगी; सस्ते हेलीकॉप्टर टिकट और VIP दर्शन के नाम पर साइबर ठग सक्रिय     |     Bihar Crime News: ‘मिलने बुलाया, फिर फंसा दिया’… प्रेमी के गंभीर आरोप, मुजफ्फरपुर में कॉलेज के बाहर से युवक गिरफ्तार     |     Chandranath Rath Murder Case: हमलावरों की बाइक के रजिस्ट्रेशन पर बड़ा खुलासा; जांच में आया नया मोड़, पुलिस के हाथ लगा अहम सुराग     |     Chandranath Rath Murder Case: हमलावरों की बाइक के रजिस्ट्रेशन पर बड़ा खुलासा; जांच में आया नया मोड़, पुलिस के हाथ लगा अहम सुराग     |     बस इतनी से बात पर ‘झुलसा’ परिवार, युवक ने पेट्रोल डालकर खुद को लगाई आग; पत्नी-सास भी घायल     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें