80सी की लिमिट खत्म होने पर भी ले सकते हैं इनकम टैक्स बेनेफिट, ऐसे हो सकती है और 1 लाख तक की बचत

Tax Benefits on Health Insurance: अगर आपने इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 80सी के तहत 1.5 लाख रुपये की अधिकतम सीमा का पूरा इस्तेमाल कर लिया है तो सेक्शन 80डी के तहत भी टैक्स बेनेफिट्स ले सकते हैं.

Tax Benefits Beyond Section 80 C : चालू वित्त वर्ष 2021-22 में टैक्स बचाने के लिए आपके पास 31 मार्च 2022 तक का मौका है. टैक्स बचाने के लिए अगर आपने इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 80सी के तहत 1.5 लाख रुपये की अधिकतम सीमा का पूरा इस्तेमाल कर लिया है तब भी आपके पास कानूनी तरीके से और टैक्स बचाने का उपाय बचा हुआ है. 80C की लिमिच खत्म होने के बावजूद आप सेक्शन 80डी के तहत और टैक्स बेनेफिट्स ले सकते हैं. इनकम टैक्स के सेक्शन 80डी के तहत हेल्थ इंश्योरेंस प्लान के लिए चुकाए गए प्रीमियम पर अतिरिक्त टैक्स बेनेफिट मिलता है. इस सेक्शन के प्रावधानों के जरिए आप अपने और अपने माता-पिता के लिए हेल्थ इंश्योरेंस के प्रीमियम पर काफी टैक्स बचा सकते हैं.

अधिकतम 1 लाख रुपये तक बचा सकते हैं टैक्स

रहेजा क्यूबीई जनरल इंश्योरेंस कंपनी के एमडी और सीईओ पंकज अरोड़ा का कहना है कि 60 साल से कम उम्र के लोगों को हेल्थ इंश्योरेंस प्रीमियम पर 25 हजार रुपये तक का टैक्स बेनेफिट्स मिलता है. 60 साल या इससे अधिक की उम्र के लोगों के लिए यह सीमा 50 हजार रुपये है. इसका मतलब हुआ कि अगर आपकी उम्र 60 साल से कम है और अपने लिए व अपने 60 वर्ष से अधिक की उम्र के माता-पिता के लिए हेल्थ इंश्योरेंस प्लान खरीदते हैं तो आप इनके प्रीमियम पर 75 हजार रुपये तक का टैक्स बचा सकते हैं. वहीं अगर टैक्सपेयर्स की उम्र 60 वर्ष से अधिक है तो वे खुद व अपने माता-पिता के लिए हेल्थ इंश्योरेंस प्रीमियम पर 1 लाख रुपये तक का टैक्स बेनेफिट हासिल कर सकते हैं.

इन सभी हेल्थ कवर प्लान पर पा सकते हैं बेनेफिट्स

सेक्शन 80डी के तहत इंडिविजुअल प्लान्स या मेडिक्लेम, फैमिली फ्लोटर प्लान, क्रिटिकल इलनेस प्लान्स, लाइफ इंश्योरेंस प्लान के हेल्थ राइडर्स और हेल्थ इंश्योरेंस के अन्य वैरिएंट्स जैसे हेल्थ कवर प्लान्स पर टैक्स बेनेफिट्स हासिल कर सकते हैं. हालांकि एक्सपर्ट्स का मानना है कि सिर्फ टैक्स बेनेफिट के चलते ही हेल्थ इंश्योरेंस प्लान नहीं खरीदना चाहिए बल्कि इन पॉलिसी का फायदा इससे भी बड़ा है. हेल्थ एक्सपेंसेज दिनोदिन बढ़ता जा रहा है, अस्पताल में भर्ती होना वित्तीय तौर पर बहुत महंगा साबित हो सकता है तो ऐसे में जरूरी है कि हेल्थ इंश्योरेंस के जरिए इसके लिए पर्याप्त कवरेज हासिल किया जाए. इससे ऐसे नाजुक मौकों पर मौजूदा सेविंग्स खत्म नहीं होगी और दोस्तों-रिश्तेदारों से कर्ज भी नहीं लेना पड़ेगा. अरोड़ा का कहना है कि पूरे परिवार के लिए पर्याप्त हेल्थ कवरेज जरूर लेना चाहिए.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     मनेंद्रगढ़ में मिनी राजस्थान! चंग की थाप पर फाग गीतों ने बांधा समां, देखें होली महोत्सव की तस्वीरें     |     सतना में ‘पिज्जा’ खाते ही होने लगी उल्टी! वेज मंगाया था और मिला नॉनवेज, आउटलेट को भरना होगा 8 लाख का जुर्माना     |     ईरान-इजराइल युद्ध का असर: छुट्टी मनाने दुबई गए 4 परिवार वहां फंसे, अब नहीं हो पा रहा कोई संपर्क!     |     ‘कुछ लोग जीवन जीते हैं, कुछ उसे देखते हैं…’ पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किस पर कसा यह तंज?     |     खामनेई की हत्या पर भड़की कांग्रेस: ‘बाहरी शक्ति को सत्ता बदलने का अधिकार नहीं’, खरगे का कड़ा रुख     |     बहराइच में कलयुगी बेटे का खौफनाक तांडव: आधी रात को मां-बाप समेत 4 को काट डाला, वजह जानकर कांप जाएगी रूह!     |     जीजा ने बीवी को मारकर नाले में फेंका, साले ने ऐसे खोला राज! कानपुर से सामने आई दिल दहला देने वाली घटना     |     श्मशान घाट पर हाई वोल्टेज ड्रामा: चिता जलने से ठीक पहले क्यों पहुंची पुलिस? विवाहिता की मौत का खुला राज!     |     संजू सैमसन के 97 रन और गौतम गंभीर का वो पुराना बयान! जानें क्या थी वो भविष्यवाणी जो आज सच हो गई     |     Shakira India Concert: शकीरा को लाइव देखने के लिए ढीली करनी होगी जेब! एक टिकट की कीमत 32 हजार से भी ज्यादा     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें