3 बजे तक 51.93 प्रतिशत मतदान

लखनऊ| उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में तीन बजे तक 51.93 प्रतिशत मतदान हो गया है। इस चरण कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ब्रम्हदेव तिवारी ने बताया कि सहारनपुर 56.70, बिजनौर 51.79, मुरादाबाद 56.04, संभल 49.11, रामपुर 52.74, अमरोहा 60.06, बदायूं 47.72, बरेली 50.18, और शाहजहांपुर 46.86 प्रतिशत मतदान हुआ है। इस तरह तीन बजे तक कुल 51.9 प्रतिशत मतदान हो गया है। उनका कहना है कि जितनी घटनाएं हो रही हैं। डीएम को बता दिया गया है। टीमें अपना काम कर रही हैं।

विधानसभा चुनाव के पहले तथा दूसरे चरण में विवाह से पहले मतदान के तो कई मामले सामने आए हैं, लेकिन रामपुर के शिवम ने तो अनोखा काम किया है। रविवार को पिता का अंतिम संस्कार करने के बाद सोमवार को शिवम ने अपनी मां के साथ मतदान किया। शिवम ने यह बताया कि लोकतंत्र के पर्व में मतदान की आहूति जरूरी है। सिविल लाइंस क्षेत्र के भाटिया परिवार के मुखिया विनोद भाटिया का एक दिन पहले निधन हो गया। बावजूद इसके परिवार के सभी सदस्य वोट डालने बूथ पर पहुंचे। विनोद भाटिया का बीमारी के चलते रविवार को निधन हो गया था। कल देर शाम को उनका अंतिम संस्कार हुआ। सोमवार को परिवार ने लोकतंत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी भी निभाई। बेटा शिवम भाटिया अपनी मां ममता भाटिया को लेकर विद्या मंदिर कन्या इंटर कालेज बूथ पर गए और मतदान किया। शिवम का कहना था कि पापा हमेशा मतदान करते थे, वे कहते थे कि मतदान करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। सभी को वोट जरूर डालना चाहिए।

उधर समाजवादी पार्टी ने ट्वीट चुनाव आयोग से शिकायत की है कि सहारनपुर जिले की विधानसभा-4, बूथ संख्या 149 पर पीठासीन अधिकारी स्वयं मतदान कर रहे हैं। मतदाताओं को वोट करने से रोक रहे हैं। चुनाव आयोग और जिला प्रशासन संज्ञान लेते हुए निष्पक्ष और भयमुक्त मतदान कराना सुनिश्चित करें। सपा ने ट्वीट शिकायत की है कि शाहजहांपुर जिले की पुवायां विधानसभा-134, बूथ संख्या-24 और 28 पर अनुपम शुक्ला चेयरमैन बूथ पर जाकर लोगों को धमकी दे रहे हैं और वोट देने से रोक रहे हैं। जिला प्रशासन और चुनाव आयोग कृपया संज्ञान लेते हुए निष्पक्ष और भयमुक्त मतदान कराना सुनिश्चित करें।

मुरादाबाद के अगवानपुर प्राथमिक स्कूल के बूथ नंबर 364 के कक्ष नंबर 4 में ईवीएम मशीन खराब होने से 30 मिनट तक मतदान रुक गया था। इससे मतादाओं को काफी परेशानी हुई। हंगामा होने से कर्मचारी हरकत में आये। इसके बाद टेक्नीशियन ने मौके पर पहुंच कर मशीन की बैटरी बदली। सेक्टर मजिस्ट्रेट अंजनी कुमार ने बताया कि बूथ 364 की इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन की बैटरी हिल गई थी। जिस कारण मशीन बन्द हो गई थी। फिलहाल बैटरी बदलवा दी गई है। अब फिर से वोटिंग शुरू हो गई

ज्ञात हो कि सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, संभल, अमरोहा, रामपुर, बदायूं, बरेली और शाहजहांपुर जिलों में मतदान हो रहा है। वोटर सुबह से ही वोटर पोलिंग बूथों पर पहुंचने लगे। शाम छह बजे तक मतदान चलेगा। आज 2.02 करोड़ मतदाता 586 प्रत्याशियों की तकदीर का फैसला करेंगे। इस चरण में 69 महिला उम्मीदवार हैं। निर्वाचन आयोग ने निष्पक्ष और भय मुक्त मतदान के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मतदान की निगरानी के लिए निर्वाचन आयोग ने हर जिले के 50 प्रतिशत बूथों पर लाइव वेबकास्टिंग की व्यवस्था की है। पोलिंग बूथों पर आवश्यकता के अनुसार वीडियो कैमरे भी लगाए गए हैं।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     मनेंद्रगढ़ में मिनी राजस्थान! चंग की थाप पर फाग गीतों ने बांधा समां, देखें होली महोत्सव की तस्वीरें     |     सतना में ‘पिज्जा’ खाते ही होने लगी उल्टी! वेज मंगाया था और मिला नॉनवेज, आउटलेट को भरना होगा 8 लाख का जुर्माना     |     ईरान-इजराइल युद्ध का असर: छुट्टी मनाने दुबई गए 4 परिवार वहां फंसे, अब नहीं हो पा रहा कोई संपर्क!     |     ‘कुछ लोग जीवन जीते हैं, कुछ उसे देखते हैं…’ पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किस पर कसा यह तंज?     |     खामनेई की हत्या पर भड़की कांग्रेस: ‘बाहरी शक्ति को सत्ता बदलने का अधिकार नहीं’, खरगे का कड़ा रुख     |     बहराइच में कलयुगी बेटे का खौफनाक तांडव: आधी रात को मां-बाप समेत 4 को काट डाला, वजह जानकर कांप जाएगी रूह!     |     जीजा ने बीवी को मारकर नाले में फेंका, साले ने ऐसे खोला राज! कानपुर से सामने आई दिल दहला देने वाली घटना     |     श्मशान घाट पर हाई वोल्टेज ड्रामा: चिता जलने से ठीक पहले क्यों पहुंची पुलिस? विवाहिता की मौत का खुला राज!     |     संजू सैमसन के 97 रन और गौतम गंभीर का वो पुराना बयान! जानें क्या थी वो भविष्यवाणी जो आज सच हो गई     |     Shakira India Concert: शकीरा को लाइव देखने के लिए ढीली करनी होगी जेब! एक टिकट की कीमत 32 हजार से भी ज्यादा     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें