3 अवारा कुत्तों का 4 साल के बच्चे पर जोरदार हमला

नोएडा। गौतमबुद्ध नगर में नोएडा के सेक्टर- 11 स्थित पी- ब्लाक में साढ़े चार वर्ष के बच्चे प्रणव कुमार को तीन कुत्तों ने हमला कर दिया। कुत्तों ने सिर, पैर और कोहनी पर काटकर बच्चे को जख्मी कर दिया। मामले में परिजनों ने सेक्टर- 24 थाना और प्राधिकरण से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। परिजनों का आरोप है कि सोसायटी में आवारा कुत्तों को डाग लवर घरों के आसपास और रास्ते में खाना देते हैं। कुत्ते आवाजाही करने वाले लोगों पर हमला करते हैं। मामले में बच्चे के अभिभावकों ने पुलिस आयुक्त आलोक सिंह, संयुक्त पुलिस आयुक्त लव कुमार और एसीपी रजनीश वर्मा से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की।

घायल बच्चे प्रणव के पिता गौरव कुमार का कहना है कि कुत्तों के हमला करने के बाद से प्रणव दहशत में हैं, जिसके कारण वह रात के समय सो भी नहीं पाया है। उन्होंने बताया कि शाम के समय छोटे बच्चों के साथ प्रणव घर के बाहर खेल रहा था। इस दौरान तीन कुत्तों ने अचानक हमला कर दिया। बच्चे की आवाज सुनकर वह घर से बाहर आए, जिसके कारण बड़ी दुर्घटना होने से बच गई। उन्होंने बताया कि कुत्तों के हमले से घायल प्रणव को मेट्रो अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया, जहां एक घंटे उपचार के बाद चिकित्सक ने उसे छुट्टी दे दी।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     मनेंद्रगढ़ में मिनी राजस्थान! चंग की थाप पर फाग गीतों ने बांधा समां, देखें होली महोत्सव की तस्वीरें     |     सतना में ‘पिज्जा’ खाते ही होने लगी उल्टी! वेज मंगाया था और मिला नॉनवेज, आउटलेट को भरना होगा 8 लाख का जुर्माना     |     ईरान-इजराइल युद्ध का असर: छुट्टी मनाने दुबई गए 4 परिवार वहां फंसे, अब नहीं हो पा रहा कोई संपर्क!     |     ‘कुछ लोग जीवन जीते हैं, कुछ उसे देखते हैं…’ पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किस पर कसा यह तंज?     |     खामनेई की हत्या पर भड़की कांग्रेस: ‘बाहरी शक्ति को सत्ता बदलने का अधिकार नहीं’, खरगे का कड़ा रुख     |     बहराइच में कलयुगी बेटे का खौफनाक तांडव: आधी रात को मां-बाप समेत 4 को काट डाला, वजह जानकर कांप जाएगी रूह!     |     जीजा ने बीवी को मारकर नाले में फेंका, साले ने ऐसे खोला राज! कानपुर से सामने आई दिल दहला देने वाली घटना     |     श्मशान घाट पर हाई वोल्टेज ड्रामा: चिता जलने से ठीक पहले क्यों पहुंची पुलिस? विवाहिता की मौत का खुला राज!     |     संजू सैमसन के 97 रन और गौतम गंभीर का वो पुराना बयान! जानें क्या थी वो भविष्यवाणी जो आज सच हो गई     |     Shakira India Concert: शकीरा को लाइव देखने के लिए ढीली करनी होगी जेब! एक टिकट की कीमत 32 हजार से भी ज्यादा     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें