सुकमा के दूरस्थ वनांचल इलाके में ‘राहत शिविर’, 2331 आवेदनों का निराकरण, एक ही जगह मिला कई योजनाओं का लाभ

सुकमा: जिले के अति‌दूरस्थ और संवेदनशील इलाकों में अब नियद नेल्लानार योजना के तहत कई सुविधाएं पहुंच रही हैं. इसी कड़ी में रायगुड़ा कैंप में चार दिवसीय विशेष सुविधा शिविर आयोजित किया गया जिसका समापन शनिवार को हुआ. इसमें मोरपल्ली, बुरकापाल और सुरपनगुड़ा पंचायत क्षेत्र के हजारों ग्रामीण पहुंचे और शासन की योजनाओं का लाभ उठाया.

2 हजार से ज्यादा आवेदन: 4 दिनों तक चले इस शिविर में कुल 2,331 ग्रामीणों ने अलग-अलग योजनाओं और सेवाओं के लिए आवेदन दिए. प्रशासन का मुख्य उद्देश्य इन अत्यंत दूरस्थ इलाकों में रहने वाले ग्रामीणों को बिना किसी बाधा के सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना था. महतारी वंदन योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राशन कार्ड, पीएम आवास योजना और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित आवेदनों का तत्काल पंजीयन और निराकरण किया गया.

मौके पर योजन की राशि भी दी गई: बीसी सखी व्यवस्था के माध्यम से 56,000 रुपए की राशि लाभार्थियों को मौके पर ही निकालकर दी गई. इससे ग्रामीणों को बैंक जाने की जरूरत नहीं पड़ी. कई लाभार्थियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि पहली बार उन्हें अपने ही क्षेत्र में इतनी बड़ी सरकारी व्यवस्था दिखाई दी.

बड़े अधिकारियों का शिविर में ही रात्रि विश्राम: शिविर के सुचारू संचालन के लिए जिला पंचायत सीईओ मुकुंद ठाकुर ने वरिष्ठ अधिकारियों की तैनाती की. SDM कोंटा सुभाष शुक्ला, जनपद पंचायत CEO सुमित कुमार ध्रुव और डिप्टी कलेक्टर शबाब खान ने ग्रामीणों की समस्याओं को ध्यान से सुना. साथ ही जनभागीदारी सुनिश्चित करने रायगुड़ा कैम्प में रात्रि विश्राम कर शिविर की निगरानी भी की.

एक ही शिविर में कई सुविधा: ‘नियद नेल्लानार’ शिविर में एक ही छत के नीचे सभी शासकीय सेवाओं की उपलब्धता ने हजारों ग्रामीणों को बड़ी राहत दी. स्वास्थ्य, शिक्षा, राशन, बैंकिंग, पेंशन, भूमि संबंधी कार्य, सामाजिक सुरक्षा योजनाएं, वनाधिकार आवेदन सभी विभागों की संयुक्त उपस्थिति रही. ये एक तरह का ‘मिनी जिला कार्यालय’ था.

वनांचल में लग रहे ऐसे शिविर शासन की योजनाओं को जमीन पर उतारने का काम भी कर रहे हैं. इन शिविर से योजनाएं आखिरी व्यक्ति तक पहुंच रही है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     मनेंद्रगढ़ में मिनी राजस्थान! चंग की थाप पर फाग गीतों ने बांधा समां, देखें होली महोत्सव की तस्वीरें     |     सतना में ‘पिज्जा’ खाते ही होने लगी उल्टी! वेज मंगाया था और मिला नॉनवेज, आउटलेट को भरना होगा 8 लाख का जुर्माना     |     ईरान-इजराइल युद्ध का असर: छुट्टी मनाने दुबई गए 4 परिवार वहां फंसे, अब नहीं हो पा रहा कोई संपर्क!     |     ‘कुछ लोग जीवन जीते हैं, कुछ उसे देखते हैं…’ पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किस पर कसा यह तंज?     |     खामनेई की हत्या पर भड़की कांग्रेस: ‘बाहरी शक्ति को सत्ता बदलने का अधिकार नहीं’, खरगे का कड़ा रुख     |     बहराइच में कलयुगी बेटे का खौफनाक तांडव: आधी रात को मां-बाप समेत 4 को काट डाला, वजह जानकर कांप जाएगी रूह!     |     जीजा ने बीवी को मारकर नाले में फेंका, साले ने ऐसे खोला राज! कानपुर से सामने आई दिल दहला देने वाली घटना     |     श्मशान घाट पर हाई वोल्टेज ड्रामा: चिता जलने से ठीक पहले क्यों पहुंची पुलिस? विवाहिता की मौत का खुला राज!     |     संजू सैमसन के 97 रन और गौतम गंभीर का वो पुराना बयान! जानें क्या थी वो भविष्यवाणी जो आज सच हो गई     |     Shakira India Concert: शकीरा को लाइव देखने के लिए ढीली करनी होगी जेब! एक टिकट की कीमत 32 हजार से भी ज्यादा     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें