सीएम भूपेश बघेल 9 मार्च को सदन में पेश करेंगे छत्तीसगढ़ का बजट छत्तीसगढ़ By Nayan Datt On Mar 7, 2022 रायपुर | छत्तीसगढ़ का वर्ष-2022 का बजट 9 मार्च को विधानसभा में पेश होगा। 7 मार्च से बजट सत्र की शुरुआत राज्यपाल अनुसुईया उइके के अभिभाषण के साथ होगा। 8 मार्च को अभिभाषण पर परिचर्चा और कृतज्ञता ज्ञापन के बाद बतौर वित्त मंत्री सीएम भूपेश बघेल 9 मार्च को दोपहर 12.30 बजे बजट पेश करेंगे। फिर 10 मार्च से बजट पर चर्चा शुरू होगी। बजट सत्र के काफी हंगामेदार होने की संभावना है। यह भी पढ़ें मनेंद्रगढ़ में मिनी राजस्थान! चंग की थाप पर फाग गीतों ने… Mar 2, 2026 सोशल मीडिया पर वायरल: स्वास्थ्य मंत्री का… Mar 1, 2026 छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने पत्रकारवार्ता ने बताया कि छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 7 मार्च से प्रारंभ होकर 25 मार्च तक संचालित किए जाने का निर्णय लिया गया है। इस बीच कुल 13 बैठकें आयोजित की जाएंगी। बजट सत्र के पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण होगा, जिसके बाद दूसरे दिन अभिभाषण पर चर्चा के उपरांत 9 मार्च को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बतौर वित्तमंत्री राज्य का बजट सदन में पेश करेंगे। इधर राज्य की प्रमुख विपक्षी पार्टी भाजपा भी पिछले सप्ताहभर से बजट सत्र में सरकार को घेरने की रणनीति बनाने में जुटी है। Share