सीएनजी की गाड़ियों से सफर हुआ महंगा व्यापार By Nayan Datt On Mar 9, 2022 व्यावसायिक गैस सिलेंडर और दूध के दामों में इजाफा होने के बाद दिल्ली और एनसीआर के लोगों को मंगलवार सुबह से महंगाई का एक और झटका लगा है। पेट्रोल और डीजल के बाद अब सीएनजी वाहनों से चलना मंगवलार से थोड़ा और महंगा हो गया है। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है और ये बढ़ी दरें मंगलवार सुबह से लागू भी हो गई हैं। देश की राजधानी दिल्ली में सीएनजी की कीमत में 50 पैसे की बढ़ोतरी की गई है। यह भी पढ़ें India Remittances: मिडिल ईस्ट संकट के बावजूद प्रवासियों ने… May 2, 2026 Economy News: डीजल-ATF पर विंडफॉल टैक्स में बड़ी कटौती;… May 1, 2026 दिल्ली, रेवाड़ी और गुरुग्राम में सीएनजी के दाम में प्रति किलोग्राम 50 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में सीएनजी का दाम 57.01 से बढ़कर 57.51 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है। गुरुग्राम में 65.38 रुपये की जगह 65.88 रुपये प्रति किलोग्राम, रेवाड़ी में 67.48 रुपये की जगह 67.98 रुपये प्रति किलोग्राम चुकाने होंगे। इसी तरह नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में एक रुपये की बढ़ोतरी हुई है। इन शहरों में 58.58 रुपये की जगह 59.58 रुपये प्रति किलोग्राम चुकाने होंगे। Share