शेयर बाजार गुलजार, Rakesh Jhunjhunwala ने आज इन दो शेयर से कमाए 584 करोड़

Share Market Rakesh Jhunjhunwala : हफ्ते के पहले कारोबारी द‍िन भारी ग‍िरावट के साथ बंद हुए शेयर बाजार (Stock Market) ने मंगलवार को र‍िकवरी की. मंगलवार सुबह 335 अंक बढ़कर खुले सेंसेक्‍स ने द‍िनभर हरे न‍िशान के साथ कारोबार क‍िया.

460 करोड़ रुपये टाइटन में बढ़ी नेटवर्थब‍िग बुल ने 124 करोड़ टाटा मोटर्स से कमायाबंपर कमाई वाले दोनों ही शेयर टाटा ग्रुप केनई द‍िल्‍ली : Share Market Rakesh Jhunjhunwala : हफ्ते के पहले कारोबारी द‍िन भारी ग‍िरावट के साथ बंद हुए शेयर बाजार (Stock Market) ने मंगलवार को र‍िकवरी की. मंगलवार सुबह 335 अंक बढ़कर खुले सेंसेक्‍स ने द‍िनभर हरे न‍िशान के साथ कारोबार क‍िया. कारोबारी सत्र के अंत में यह 1736.21 अंक की तेजी के साथ 58,142.05 के स्‍तर पर बंद हुआ.

दो शेयर ने कर द‍िया कमाल

इसी तरह न‍िफ्टी भी 509.65 अंक चढ़कर 17,352.45 के स्‍तर पर पहुंच गया. बाजार में र‍िकवरी के साथ ही मंगलवार का द‍िन आम न‍िवेशकों के साथ ही ब‍िग बुल राकेश झुनझुनवाला (Rakesh Jhunjhunwala) के ल‍िए भी शुभ रहा. टाटा ग्रुप के दो शेयर टाइटन (Titan) और टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने उन्‍हें मालामाल कर द‍िया.

102 रुपये चढ़ा टाइटन का शेयर

टाटा ग्रुप के दोनों ही शेयर में मंगलवार सुबह से तेजी का स‍िलस‍िला बना हुआ था. एनएसई पर टाइटन का शेयर सोमवार शाम को 2398 रुपये पर बंद हुआ था. यह शेयर मंगलवार को 2,499.60 रुपये के स्‍तर पर बंद हुआ. इस तरह इस शेयर में 4.24 प्रत‍िशत यानी 101.60 रुपये की तेजी आई.

टाइटन में 4.02 फीसदी की हिस्‍सेदारी

दिसंबर तिमाही के शेयर होल्डिंग पैटर्न के अनुसार राकेश झुनझुनवाला और उनकी पत्‍नी रेखा झुनझुनवाला की टाइटन कंपनी में 4.02 फीसदी हिस्‍सेदारी है. दोनों के पास इस कंपनी के कुल 4,52,50,970 शेयर हैं. इस तरह उन्‍होंने टाइटन के शेयर से मंगलवार को करीब 460 करोड़ (4,52,50,970×101.60) की कमाई की.

31 रुपये चढ़ा टाटा मोटर्स का शेयर

इसी तरह टाटा मोटर्स का शेयर सोमवार शाम को 471.45 रुपये के स्‍तर पर बंद हुआ था. मंगलवार को यह शेयर चढ़कर 503 रुपये पर पहुंच गया. शेयर में एक ही द‍िन में 31.55 रुपये की तेजी आई. टाटा के तीसरी तिमाही (Tata motors Q3 Results) के आंकड़ों के अनुसार राकेश झुनझुनवाला के पास कंपनी की कुल 1.18 प्रत‍िशत ह‍िस्‍सेदारी यानी 3,92,50,000  शेयर थे.

ऐसे हुआ 584 करोड़ का इजाफा

कंपनी के शेयर में मंगलवार को आए उछाल से उन्‍होंने 124 करोड़ (3,92,50,000X31.55) रुपये की कमाई की. इन दो शेयर से एक द‍िन में हुई कमाई की बात करें तो उन्‍होंने कुल 584 करोड़ रुपया कमाया है. दोनों कंपनियों के शेयर में उछाल से राकेश झुनझुनवाला की नेटवर्थ में 584 करोड़ का इजाफा हुआ है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     मनेंद्रगढ़ में मिनी राजस्थान! चंग की थाप पर फाग गीतों ने बांधा समां, देखें होली महोत्सव की तस्वीरें     |     सतना में ‘पिज्जा’ खाते ही होने लगी उल्टी! वेज मंगाया था और मिला नॉनवेज, आउटलेट को भरना होगा 8 लाख का जुर्माना     |     ईरान-इजराइल युद्ध का असर: छुट्टी मनाने दुबई गए 4 परिवार वहां फंसे, अब नहीं हो पा रहा कोई संपर्क!     |     ‘कुछ लोग जीवन जीते हैं, कुछ उसे देखते हैं…’ पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किस पर कसा यह तंज?     |     खामनेई की हत्या पर भड़की कांग्रेस: ‘बाहरी शक्ति को सत्ता बदलने का अधिकार नहीं’, खरगे का कड़ा रुख     |     बहराइच में कलयुगी बेटे का खौफनाक तांडव: आधी रात को मां-बाप समेत 4 को काट डाला, वजह जानकर कांप जाएगी रूह!     |     जीजा ने बीवी को मारकर नाले में फेंका, साले ने ऐसे खोला राज! कानपुर से सामने आई दिल दहला देने वाली घटना     |     श्मशान घाट पर हाई वोल्टेज ड्रामा: चिता जलने से ठीक पहले क्यों पहुंची पुलिस? विवाहिता की मौत का खुला राज!     |     संजू सैमसन के 97 रन और गौतम गंभीर का वो पुराना बयान! जानें क्या थी वो भविष्यवाणी जो आज सच हो गई     |     Shakira India Concert: शकीरा को लाइव देखने के लिए ढीली करनी होगी जेब! एक टिकट की कीमत 32 हजार से भी ज्यादा     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें