व्हाट्सएप के जरिए बहुत लोग होते हैं फेक न्यूज और ठगी के शिकार, इन 5 तरीकों से आप बनें होशियार

WhatsApp Fake Message: सोशल मीडिया के इस दौर में आम लोगों के साथ ही सरकार के लिए भी फेक मैसेज और साइबर ठगी बहुत बड़ा चैलेंज है. व्हाट्सएप, मैसेंजर, इंस्टाग्राम, ट्विटर जैसे प्लेटफॉर्म पर झूठी खबरें फैलाने और ठगी करने वालों का पूरा गिरोह सक्रिय रहता है. ये कई तरह से लोगों को फंसाते हैं. झूठी खबरें फैलाने वालों अपना एजेंडा होता है और ठगी करने वालों की नजर आपके मेहनत की कमाई पर होती है…

WhatsApp Fake Message: सोशल मीडिया के इस दौर में आम लोगों के साथ ही सरकार के लिए भी फेक मैसेज और साइबर ठगी बहुत बड़ा चैलेंज है. व्हाट्सएप, मैसेंजर, इंस्टाग्राम, ट्विटर जैसे प्लेटफॉर्म पर झूठी खबरें फैलाने और ठगी करने वालों का पूरा गिरोह सक्रिय रहता है. ये कई तरह से लोगों को फंसाते हैं. झूठी खबरें फैलाने वालों अपना एजेंडा होता है और ठगी करने वालों की नजर आपके मेहनत की कमाई पर होती है.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए फेक न्यूज फैलाने वाले और ठगी करने वाले बहुत ही आसानी से काफी ज्यादा लोगों तक पहुंच जाते हैं. व्हाट्सएप की ही बात करें तो अकेले भारत में इसके यूजर्स की संख्या करोड़ों में है. कुछ लोग तो जानबूझकर अपने एजेंडे के तहत झूठी खबरें फैलाते हैं लेकिन कई बार लोग अनजानें में फर्जी खबरें और अफवाह फैलाने वालों की भीड़ में शामिल हो जाते हैं. यदि आप एक जागरूक नागरिक का फर्ज निभाना चाहते हैं और साइबर ठगी से भी बचना चाहते तो हम आपको बता रहे हैं कुछ जरूरी टिप्स जिनको ध्यान रखकर आप झूठी खबरों को फैलाने से बच सकते हैं और पता भी लगा सकते हैं कि वह फर्जी है या सही..तो जान लीजिए क्या है तरीका..

किसी भी मैसेज पर आंख मूंदकर भरोसा न करें

कई बार ऐसे मैसेज आते हैं जिस पर यकीन करना थोड़ा मुश्किल होता है. बस इसी प्वाइंट को आपको नोटिस कर लेना है कि अगर आपको थोड़ा भी डाउट लगे तो गूगल पर जाकर या अन्य सोर्सेज के लिए पता लगाएं कि उस मैसेज में कितनी सच्चाई है. कई बार इस तरह के मैसेज ब्रेकिंग न्यूज के नाम से आते हैं तो उनको आप ब्रेकिंग न्यूज न मानें. दरअसल उनमें ब्रेकिंग शब्द का इस्तेमाल ही आपको हड़बड़ाहट में डालने के लिए किया जाता है.

गलत हिंदी और स्पेलिंग वाले मैसेज

अगर आपको कोई ऐसा मैसेज मिलता है जिसमें हिंदी या अंग्रेजी के गलत शब्द लिखे होते हैं तो ऐसे मैसेज पर बिल्कुल भी भरोसा न करें. ये मैसेज साफतौर पर फर्जी और झूठे होते हैं. ऐसा कोई मैसेज आपके पास आता है तो उसे तुरंत डिलीट कर दें और किसी को ना भेजें.

लिंक की जांच करें

कई बार मैसेज के साथ लिंक भी शेयर किया जाता है. ये लिंक वाले ज्यादातर मैसेज साइबर ठगी करने वालों के होते हैं. यदि आपके पास भी ऐसा कोई मैसेज आता है तो पहले उसमें लिखे गए शब्दों को पढ़ें. यदि आपको स्पेलिंग आदि में थोड़ी भी गलती दिखती है तो समझिए कि वो किसी मिलते-जुलते नाम से लिंक तैयार कर फ्रॉड करने का प्रयास कर रहा है. ऐसे मैसेज को बिना खोले डिलीड कर दीजिए.

फॉरवर्ड मैसेज से बचें

फ्रॉड और फेक मैसेज से यूजर्स को बचाने के लिए व्हाट्सएप ने 2018 में ही फॉरवर्ड मैसेज का फीचर जारी किया है जिससे आप पता लगा सकते हैं कि वह मैसेज फॉरवर्ड किया हुआ है या किसी ने सीधे तौर पर आपको भेजा है. जब भी आपको फॉरवर्ड मैसेज प्राप्त होता है तो आप उसके तथ्यों की जांच करें. उस मैसेज या दावे को गूगल पर सर्च करके किसी भरोसेमंद सोर्स से उसकी जांच करें या फिर PIB के फैक्ट चेक के ट्विटर हैंडल पर भी एक बार चेक करें. फॉरवर्ड किए गए मैसेज को आगे बढ़ाने की जगह आप डिलीज कर दें.

मैसेज पर सवाल उठाएं

अगर आपको व्हाट्सएप पर ऐसा मैसेज मिलता है जिसको पढ़कर आपके भीतर किसी जाति, धर्म या अन्य किसी मुद्दे पर गुस्सा आता है तो उस मैसेज से जुड़े तथ्यों की सही जांच कीजिए और पता लगाइए कि कहीं वो मैसेज आपकी भावनाओं को भड़काने के लिए किसी खास मकसद से तो नहीं भेजा गया.

प्रॉडक्ट के बारे में बताने वाले मैसेज

यदि आपके पास ऐसा कोई मैसेज आता है जिसमें सेहत से जुड़ी कोई जानकारी दी गई है और फिर किसी दवा आदि का लिंक दिया गया है तो ऐसे मैसेज से बचें और वास्तव में आपको ऐसा लगता है कि सेहत से जुड़ी कोई परेशानी आपको है तो डॉक्टर से संपर्क करें.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     West Bengal Election Results 2026: 4 मई को आएंगे नतीजे; 77 केंद्रों पर होगी 294 सीटों की मतगणना, सुरक्षा के कड़े इंतजाम     |     Delhi Ration Card: दिल्ली में हर शनिवार लगेगा जन सुनवाई कैंप; राशन कार्ड की समस्याओं का होगा ऑन-द-स्पॉट समाधान     |     Hajj Yatra 2026: हज यात्रियों के किराए पर छिड़ी जंग; 10 हजार की बढ़ोतरी को सरकार ने बताया ‘राहत’, जानें क्या है तर्क     |     Election Counting 2026: सुरक्षा में कोई चूक नहीं! काउंटिंग सेंटर्स पर QR कोड सिस्टम लागू, बिना डिजिटल पास नहीं मिलेगा प्रवेश     |     Bengal Elections: ‘226 से ज्यादा सीटें जीतेंगे, बनेगी मां-माटी-मानुष की सरकार’; ममता बनर्जी का बड़ा चुनावी दावा     |     Bareilly News: बरेली जिला अस्पताल में भारी बदहाली! एक बेड पर दो बच्चे, ओपीडी में घंटों इंतजार; गर्मी ने बढ़ाई मुश्किलें     |     Lucknow Airport: रनवे पर अचानक आया बंदर, पायलट ने लगाया इमरजेंसी ब्रेक; बाल-बाल बचे 132 यात्री     |     Supreme Court Alert: नाबालिग रेप पीड़िता मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त; स्वास्थ्य मंत्रालय को अवमानना नोटिस जारी, जानें पूरा मामला     |     Digital Arrest: ‘सॉरी डियर हसबैंड…’, डिजिटल अरेस्ट के जाल में फंसी महिला ने दी जान; सुसाइड नोट में ब्लैकमेलिंग का खुलासा     |     Meerut Cantt: मेरठ कैंट से ब्रिटिश नामों की ‘विदाई’; अब इन भारतीय वीरों के नाम से जाने जाएंगे ये इलाके, देखें पूरी लिस्ट     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें