AI Tower AC launched in India: भारत में लॉन्च हुआ 10 सेकंड में कमरा ठंडा करने वाला AI टावर AC, जानें कीमत और फीचर्स

भारत में गर्मी तेजी से बढ़ रही है और इसी बीच हायर ने अपना नया प्रीमियम स्पार्टन AI टावर एयर कंडीशनर लॉन्च कर दिया है. यह एसी सिर्फ 10 सेकंड में ठंडी हवा देना शुरू कर देता है. कंपनी ने इसमें AI-एटमॉक्स, स्मार्ट प्री-कूलिंग और सेल्फ-क्लीनिंग जैसी कई एडवांस टेक्नोलॉजी दी हैं. यह नया टावर एसी खासतौर पर उन ग्राहकों के लिए तैयार किया गया है, जो दमदार कूलिंग के साथ शानदार डिजाइन और स्मार्ट फीचर्स चाहते हैं.

कितनी है कीमत

इसकी शुरुआती कीमत 99,000 रुपये रखी गई है. यह ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्लेटफॉर्म पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा. ग्राहक 20 प्रतिशत तक इंस्टेंट कैशबैक और 1,994 रुपये प्रतिमाह की आसान ईएमआई का लाभ भी उठा सकते हैं.

10 सेकंड में सुपरफास्ट कूलिंग

हायर स्पार्टन AI टावर एसी की सबसे बड़ी खासियत इसकी सुपरसोनिक कूलिंग टेक्नोलॉजी है. कंपनी का दावा है कि यह एसी केवल 10 सेकंड में ठंडी हवा देना शुरू कर देता है, जो पारंपरिक एसी के मुकाबले 20 गुना तेज है. भीषण गर्मी में यह फीचर काफी उपयोगी साबित हो सकता है. यह टावर डिजाइन, पर्ल व्हाइट लग्जरी गोल्ड फिनिश में आता है. कंपनी का कहना है कि यह एसी सिर्फ कूलिंग डिवाइस नहीं, बल्कि आपके घर के इंटीरियर का भी अहम हिस्सा बन सकता है. आधुनिक घरों के लिए इसे खास तौर पर डिजाइन किया गया है.

AI-एटमॉक्स के साथ स्मार्ट कूलिंग

हायर ने इस एसी में AI क्लाइमेट कंट्रोल 2.0 दिया है, जो आपकी आदतों, कमरे के तापमान, बाहर के मौसम और रियल टाइम कंफर्ट पैटर्न को समझकर कूलिंग सेट करता है. AI प्री-कूलिंग फीचर बेहद खास है. जैसे ही आप 100 मीटर के दायरे में पहुंचते हैं, एसी अपने आप चालू होकर कमरे को ठंडा करना शुरू कर देता है. इससे घर पहुंचते ही आपको तुरंत आराम मिलता है. किसी टाइमर या मैनुअल सेटिंग की जरूरत नहीं पड़ती. यह तकनीक एनर्जी बचाने के साथ यूजर एक्सपीरियंस को भी बेहतर बनाती है.

सेल्फ-क्लीनिंग और कीमत, दोनों में प्रीमियम अनुभव

हायर स्पार्टन AI टावर एसी में AI IDU फ्रॉस्ट सेल्फ क्लीन और AI ODU साइक्लोन क्लीन जैसी सुविधाएं दी गई हैं. इंडोर यूनिट को जरूरत पड़ने पर खुद साफ किया जा सकता है, जिससे धूल, गंदगी और सूक्ष्म कण हट जाते हैं. वहीं, आउटडोर यूनिट हर बार बंद होने के 15 सेकंड बाद रिवर्स एयरफ्लो से खुद को साफ करती है. इससे कूलिंग बेहतर रहती है और बिजली की खपत भी कम होती है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Hemkund Sahib Yatra 2026: हेमकुंड साहिब यात्रा की तैयारियां शुरू, सेना ने बर्फ हटाना किया शुरू; जानें कब खुलेगा पोर्टल     |     PM Modi Hardoi Visit: हरदोई में पीएम मोदी का भव्य कार्यक्रम, 29 अप्रैल को करेंगे गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण; देखें तैयारी     |     UP School Summer Vacation 2026: यूपी के स्कूलों में कब से शुरू हो रही हैं गर्मियों की छुट्टियां? यहाँ देखें सरकारी आदेश     |     Supreme Court on Sabarimala: सबरीमाला मंदिर मामले में SC की सख्त टिप्पणी, वकील की दलीलों पर कोर्ट ने जताई नाराजगी     |     Railway Update: पटियाला ब्लास्ट के बाद पंजाब से दिल्ली जाने वाली ट्रेनें कैंसिल, सफर पर निकलने से पहले चेक करें शेड्यूल     |     Trident Plant Security: ट्राइडेंट प्लांट में गिरा संदिग्ध ड्रोन, कर्मचारियों की सतर्कता से टला बड़ा हादसा; जांच शुरू     |     Jalandhar News: सिख युवक से हाथापाई मामले में जालंधर पुलिस का बड़ा एक्शन, इमिग्रेशन मालिक पर FIR दर्ज     |     Punjab High Alert: पटियाला रेल ट्रैक ब्लास्ट के बाद पंजाब में हाई अलर्ट, अमृतसर समेत सभी बड़े स्टेशनों पर सघन चेकिंग     |     Central Jail Threat: केंद्रीय जेल अधीक्षक और परिवार को जान से मारने की धमकी, खौफनाक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल     |     Hajipur-Talwara Road Accident: बस और ट्राले की भीषण टक्कर, ड्राइवर समेत 10 लोग गंभीर रूप से घायल     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें