वर्ल्‍ड कप से पहले उप-कप्तान हरमनप्रीत कौर को ड्रॉप करने की मांग

भारतीय महिला क्रिकेट टीम इस वक्त न्यूजीलैंड में है, जहां वह मेजबान टीम के खिलाफ वनडे सीरीज खेल रही है। इस वनडे सीरीज के बाद सीधे टीम इंडिया को न्यूजीलैंड में ही विश्व कप में हिस्सा लेना है। लेकिन 5 साल के बाद वापसी कर रहे इस टूर्नामेंट से ठीक पहले भारतीय टीम का इस फॉर्मेट में प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं है। न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के पहले दो मैचों में टीम को हार मिली है और इसमें कई खिलाड़ियों के प्रदर्शन ने भी परेशानी बढ़ाई है। खास तौर पर उप-कप्तान हरमनप्रीत कौर की फॉर्म लंबे समय से खराब है। ऐसे में विश्व कप से ठीक पहले पूर्व भारतीय कप्तान डाइना इडुल्जी ने उन्हें ड्रॉप करने की मांग की है।

हरमनप्रीत कौर लंबे समय से भारतीय टीम के लिए बल्ले से कोई बड़ा असर डालने में नाकाम रही हैं। इसके कारण टीम की बल्लेबाजी भी पूरी तरह सफल नहीं हो रही है। पांच साल पहले इंग्लैंड में हुए विश्व कप में ही हरमनप्रीत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में 171 रनों की पारी खेली थी, लेकिन उसके बाद से फिर वैसे पारी देखने को नहीं मिली है और इडुल्जी का कहना है कि 2017की पारी की बदौलत हरमनप्रीत हर बार टीम में बनी नहीं रह सकती।

शुक्रवार को होने वाले तीसरे वनडे से पहले समाचार एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए डाइना ने कहा कि समय आ गया है कि हरमनप्रीत को अगले मैच से बाहर कर दिया जाए। उन्होंने कहा,“जेमिमा रॉड्रिग्ज को बाहर करने के लिए जिस मापदंड का इस्तेमाल किया गया, जैसा कि कोच ने बताया, वही मापदंड हरमनप्रीत पर भी लागू होना चाहिए। मैं उससे काफी निराश हूं। वह मेरी पसंदीदा खिलाड़ी थी लेकिन आप सिर्फ एक पारी (2017 में आस्ट्रेलिया के खिलाफ 171 रन) के आधार पर टीम में बने नहीं रह सकते। वह बड़ा स्कोर बनाने के सिर्फ एक पारी दूर है लेकिन प्रयास दिखने चाहिए। टीम इंडिया की स्टार ओपनर स्मृति मांधना अब क्वारंटीन से बाहर आ गई हैं और उनका तीसरे वनडे से प्लेइंग इलेवन में लौटना लगभग तय है। ऐसे में शेफाली की जगह पर खतरा मंडरा रहा है। मांधना की गैरमौजूदगी में एस मेघना ने प्रभावित किया है और ऐसे में उन्हें मौका दिया जा सकता है।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     मनेंद्रगढ़ में मिनी राजस्थान! चंग की थाप पर फाग गीतों ने बांधा समां, देखें होली महोत्सव की तस्वीरें     |     सतना में ‘पिज्जा’ खाते ही होने लगी उल्टी! वेज मंगाया था और मिला नॉनवेज, आउटलेट को भरना होगा 8 लाख का जुर्माना     |     ईरान-इजराइल युद्ध का असर: छुट्टी मनाने दुबई गए 4 परिवार वहां फंसे, अब नहीं हो पा रहा कोई संपर्क!     |     ‘कुछ लोग जीवन जीते हैं, कुछ उसे देखते हैं…’ पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किस पर कसा यह तंज?     |     खामनेई की हत्या पर भड़की कांग्रेस: ‘बाहरी शक्ति को सत्ता बदलने का अधिकार नहीं’, खरगे का कड़ा रुख     |     बहराइच में कलयुगी बेटे का खौफनाक तांडव: आधी रात को मां-बाप समेत 4 को काट डाला, वजह जानकर कांप जाएगी रूह!     |     जीजा ने बीवी को मारकर नाले में फेंका, साले ने ऐसे खोला राज! कानपुर से सामने आई दिल दहला देने वाली घटना     |     श्मशान घाट पर हाई वोल्टेज ड्रामा: चिता जलने से ठीक पहले क्यों पहुंची पुलिस? विवाहिता की मौत का खुला राज!     |     संजू सैमसन के 97 रन और गौतम गंभीर का वो पुराना बयान! जानें क्या थी वो भविष्यवाणी जो आज सच हो गई     |     Shakira India Concert: शकीरा को लाइव देखने के लिए ढीली करनी होगी जेब! एक टिकट की कीमत 32 हजार से भी ज्यादा     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें