लद्दाख में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रि‍क्टर पैमाने पर 4।3 रही तीव्रता

लद्दाख  में मंगलवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप लद्दाख के कारगिल के निकट सुबह करीब 8 बजे आया और रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4।3 मापी गई। भूकंप का केंद्र कारगिल से 151 किलोमीटर उत्तर और उत्तर-पश्चिम में था। भूकंप के झटकों के कारण किसी तरह के नुकसान की फिलहाल कोई खबर नहीं मिली है। भूकंप की निगरानी के लिए सरकार की नोडल एजेंसी ने कहा कि भूकंपीय घटना सुबह करीब 8।35 पर 10 किमी की गहराई पर हुई। स्थानीय लोगों का कहना है कि भूकंप सुबह 8।35 पर आया था। इसके बाद से लोगों में दहशत का माहौल है। जब भूकंप आया तो, लोग अपने घरों से निकलकर खुले स्थान पर आ गए। बता दें कि भूकंप को सीस्मोग्राफ से मापा जाता है। भूकंप का क्षण परिमाण पारंपरिक रूप से मापा जाता है। जब भूकंप 3 रिक्टर की तीव्रता से आता है, तो इसे सामान्य माना जाता है। जबकि 7 रिक्टर की तीव्रता वाला भूकंप गंभीर नुकसान पहुंचाने वाला होता है।

भूकंप से बचाव के लिए जरूरी है कि ऐसे मकान का निर्माण करवाया जाए, जिसकों भूकंप नुकसान ना पहुंचा सके। इसके अलावा, आपदा किट बनाएं- जिनमें रेडियो, मोबाइल, जरूरी कागजात, टार्च, माचिस, चप्पल, मोमबत्ती, कुछ पैसे और जरूरी दवाएं हों। भूकंप आने पर बिजली और गैस तुरंत बंद कर दें। इतना ही नहीं, लिफ्ट का प्रयोग भी बिल्कुल न करें। जब भी झटके महसूस हों, तुरंत खुले स्थान की तरफ भागें और पेड़ तथा बिजली की लाइनों से दूर रहें।

पृथ्वी कई लेयर में बंटी होती है और जमीन के नीचे कई तरह की प्लेट होती है। ये प्लेट्स आपस में फंसी रहती हैं, लेकिन कभी-कभी ये प्लेट्स खिसक जाती है, जिस वजह से भूकंप आता है। कई बार इससे ज्यादा कंपन हो जाता है और इसकी तीव्रता बढ़ जाती है। भारत में धरती के भीतर की परतों में होने वाली भोगौलिक हलचल के आधार पर कुछ जोन तय किए गए हैं और कुछ जगह यह ज्यादा होती है तो कुछ जगह कम। इन संभावनाओं के आधार पर भारत को 5 जोन बांटा गया है, जो बताता है कि भारत में कहां सबसे ज्यादा भूकंप आने का खतरा रहता है।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद में वर्चस्व की लड़ाई तेज, असली संगठन बताने को लेकर आमने-सामने आए दोनों गुट     |     LADC नीति के विरोध में गर्माया वकीलों का आंदोलन, 27 जुलाई को लुधियाना कोर्ट परिसर में 89 अधिवक्ता बैठेंगे भूख हड़ताल पर     |     महिला इंस्पेक्टर से दुष्कर्म के आरोपी SI साहिबमीत सिंह पर बड़ा खुलासा, दादा और पिता भी रह चुके हैं पुलिस में DSP     |     मानसा में 17 वर्षीय नाबालिग लड़की से गैंगरेप, परिजनों की शिकायत पर 5 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज     |     बरनाला लाठीचार्ज के विरोध में 27 जुलाई को ‘पंजाब बंद’ का ऐलान, जालंधर में वाल्मीकि समाज का बड़ा फैसला     |     श्री माता वैष्णो देवी यात्रा पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, जयकारों के साथ भवन की ओर बढ़े भक्त     |     पंजाब में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल जारी, बिजली मंत्री के साथ 6 घंटे की मीटिंग रही पूरी तरह बेनतीजा     |     मालिक की फोटो लगाकर 2.50 करोड़ की साइबर ठगी, लुधियाना पुलिस ने जोधपुर से आरोपी को किया गिरफ्तार     |     लुधियाना के फेस-5 फोकल पॉइंट में अज्ञात युवक का शव मिलने से फैली सनसनी, मौके पर पहुंची पुलिस     |     लुधियाना के 100 फुटी रोड पर युवक पर जानलेवा हमला, बातचीत के बहाने बुलाकर तेजधार हथियारों से किया लहूलुहान     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें