53 दिन तक दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर में नहीं होगी शादी, जानिये- दिसंबर तक के सभी शुभ मुहूर्त

Vivah Muhurat 2021 बुधवार से गुरु ग्रह के अस्त होने से 14 मार्च तक खरमास लगेगा। इस दीन से मीन राशि में सूर्य ग्रह प्रवेश कर जाएंगे और फिर 14 अप्रैल तक इसी राशि में रहने के कारण खरमास लगा ही रहेगा। इससे विवाह जैसे मांगलिक कार्य नहीं हो सकेंगे।

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। 23 फरवरी (बुधवार) से गुरु ग्रह अस्त हो रहे हैं, जिससे दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर में विवाह के शुभ मुहूर्त आगामी 53 दिन तक नहीं होंगे, इसके अलावा मांगलिक कार्य भी वर्जित रहेंगे।ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक, बृहस्पति गृह 23 फरवरी से अगले महीने 20 मार्च तक गुरु अस्त रहेंगे, इसके चलते शादी-समारोह समेत सभी मांगलिक कार्यों पर विराम लग जाएगा। दरअसल, 23 फरवरी से गुरु ग्रह अस्त होंगे और इनके उदय होने से पूर्व यानी 14 मार्च को सूर्य ग्रह मीन राशि में  चला जाएगा। इसके बाद 14 अप्रैल तक सूर्य ग्रह के मीन राशि में रहने के कारण खरमास लगा रहेगा।  इस दौरान मुंडन और शादी विवाह समेत सभी तरह के शुभ कार्यों पर आगामी 53 दिनों तक विराम रहेगा। कुल मिलाकर 23 फरवरी से लेकर 16 अप्रैल तक कोई भी शुभ कार्य नहीं होगा। इसके बाद अप्रैल में कुल 6 दिन, मई में 13 और  जून में 10 और जुलाई में चार दिन शुभ मुहूर्त होगा।

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, सौरमंडल में जब कोई ग्रह सूर्य से एक निश्चित दूरी पर आकर प्रभावहीन हो जाता है और अपनी आभा और शक्ति खोने लगता है। वह ऐसा ग्रह सौरमंडल में दिखाई भी नहीं देता है, यह स्थिति ग्रह का अस्त होना है।

इस बाबत गाजियाबाद के चर्चित ज्योतिषाचार्य पंडित राकेश शास्त्री का कहना है कि बुधवार से गुरु ग्रह अस्त हो जाएंगे और फिर 14 मार्च को मीन राशि में सूर्य ग्रह प्रवेश कर जाएंगे। ऐसी स्थिति में यानी 14 अप्रैल तक इसी राशि में रहने के कारण खरमास लग जाएगा। ऐसे में शादी-समारोह समेत सभी मांगलिक कार्य नहीं हो सकेंगे।

इन तिथियों में विवाह मुहूर्त

अप्रैल

——————–

मई

जून

जुलाई

बता दें कि अगस्त, सितंबर और अक्टूबर के बाद नवंबर में फिर शादी के कई मुहूर्त होंगे।

दिसंबर

गौरतलब है कि अप्रैल में कुल 6 दिन, मई में 13 और जून में 10 और जुलाई में चार दिन शुभ मुहूर्त होगा। दरअसल, अप्रैल से जुलाई तक यानी चार महीने के दौरान 40 दिन विवाह के शुभ मुहूर्त हैं, क्योंकि अप्रैल में कुल 8  और मई में 14 दिन शुभ मुहूर्त हैं। वहीं जून महीने में 11 और जुलाई में सिर्फ 7 दिन लग्न के शुभ मुहूर्त हैं। इसके बाद 10 जुलाई को देवशयनी एकादशी के साथ ही चार महीने के लिए विवाह संस्कार सहित अन्य  मांगलिक कार्यों पर रोक लगा जाएगी। फिर नवंबर में देवउठनी एकादशी के साथ फिर शुभ कार्य  शुरू हो जाएंगे।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     CJP प्रदर्शनकारियों को खाना खिलाने वाले जुनैद मलिक पहुंचे सुप्रीम कोर्ट! पुलिस पर प्रताड़ना और परिजनों को उठाने का आरोप     |     NEET पेपर लीक पर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का अनोखा प्रदर्शन, सिर पर पट्टी और हाथ में लाठी लेकर पहुंचे संसद     |     ‘NEET के छात्रों से ऐंठे जाते हैं ₹1.32 लाख करोड़’; सार्वजनिक परीक्षा विधेयक 2026 पर बहस के दौरान प्रियंका गांधी के कड़े तेवर     |     शिर्डी में गुरु पूर्णिमा उत्सव का आगाज! MP और गुजरात के भक्तों ने बाबा के चरणों में न्यौछावर किए लाखों के आभूषण     |     दिल्ली में महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2500! ‘लक्ष्मी योजना’ को कैबिनेट की मंजूरी, रक्षाबंधन पर आएगी पहली किस्त     |     सिर में नक्सलियों की गोली फंसी होने के बाद भी रोज लगा रहे 10 KM दौड़, पढ़ें हॉक फोर्स के जांबाज शिवकुमार की शूरवीरता की कहानी     |     फतेहपुर के सर्वोदय इंटर कॉलेज में छात्रों का हंगामा! बिजली, शौचालय व पेयजल की मांग को लेकर सड़क पर उतरे विद्यार्थी     |     IIT दिल्ली से घर बैठे सीखें AI और डेटा साइंस! सर्टिफिकेट प्रोग्राम के लिए आवेदन शुरू, जानें अप्लाई करने का तरीका     |     मसूरी-देहरादून मार्ग पर भारी भूस्खलन! मैगी पॉइंट के पास रेस्टोरेंट हुआ क्षतिग्रस्त, घंटों ठप रहा ट्रैफिक     |     छात्र प्रदर्शनों पर लाठीचार्ज मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश! निर्दोषों को तुरंत रिहा करने के निर्देश, जानें कोर्ट की 4 बड़ी बातें     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें