श्री माता वैष्णो देवी यात्रा पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, जयकारों के साथ भवन की ओर बढ़े भक्त पंजाब By Nayan Datt On Jul 26, 2026 कटड़ा: श्री माता वैष्णो देवी जी के दर्शनों हेतु देश-विदेश से पहुंचे श्रद्धालुओं में रविवार को भारी उत्साह देखने को मिला। कटड़ा बेस कैंप और दक्षिणी डियोड़ी क्षेत्र में श्रद्धालु मां भगवती के गगनभेदी जयकारे लगाते हुए अत्यंत भक्तिभाव के साथ अपने कदम आगे बढ़ाते नजर आए। 🎫 मौसम सामान्य होते ही शुरू हुआ RFID यात्रा पंजीकरण, कार्ड लेकर रवाना हुए श्रद्धालु यह भी पढ़ें LADC नीति के विरोध में गर्माया वकीलों का आंदोलन, 27 जुलाई को… Jul 26, 2026 महिला इंस्पेक्टर से दुष्कर्म के आरोपी SI साहिबमीत सिंह पर… Jul 26, 2026 विदित हो कि शनिवार शाम को क्षेत्र में मौसम के बिगड़े मिजाज और सुरक्षा व्यवस्था के चलते निर्धारित अवधि से पहले ही यात्रा पंजीकरण कक्षों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया था। हालांकि, रविवार सुबह स्थिति सामान्य होते ही यात्रा पंजीकरण केंद्रों को पुनः सुचारू रूप से खोल दिया गया। पंजीकरण केंद्र खुलते ही श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर अपना आरएफआईडी (RFID) यात्रा कार्ड प्राप्त किया और पूरे उत्साह व जयकारों के साथ पवित्र भवन की ओर अपनी यात्रा प्रारंभ की। Share