राजस्थान के कोटा में हुआ हादसा, चम्बल नदी में गिरी कार,दूल्हे सहित नौ लोगों की मौत

स्पीड ब्रेकर के कारण बेकाबू हुई कार करीब 15 फीट नीचे चंबल नदी में जा गिरी। मृतकों में दूल्हा और उसके परिजन के अलावा ड्राइवर भी शामिल था।राजस्थान के कोटा में चंबल नदी पर बनी यह पुलिया खतरनाक है और प्रशासन से कई बार इसकी शिकायत की जा चुकी है।

जागरण संवाददाता, जयपुर। Kota Barat Accident:। राजस्थान के कोटा में रविवार को दूल्हे सहित नौ लोगों को लेकर जा रही कार चम्बल नदी में गिर गई। इस हादसे में सभी की मौत हो गई। घटना कोटा के नयापुरा के पास छोटी पुलिया पर हुई । सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों और नगर निगम के गोताखारों की टीम ने करीब दो घण्टे तक रेस्क्यू अभियान चलाया। नदी में डूबे सभी लोगों के शव बाहर निकाल लिए गए हैं।

जानकारी के अनुसार चालक कार तेज गति से चला रहा था। पुलिया के पास पहुंचकर कार अनियंत्रित होकर चम्बल नदी में गिर गई। पुलिया के पास से निकल रहे एक राहगीर ने कार को नदी में गिरते हुए देखा तो उसने पुलिस को सूचना दी थी। राहगीर ने बताया कि कार की गति काफी तेज थी।

उज्जैन जा रही थी बारात

जानकारी के अनुसार कोटा जिले के चौथ का बरवाड़ा निवासी दूल्हे अविनाश वाल्मिकी की रविवार को शादी होनी थी। वह बारात लेकर उज्जैन जा रहा था। बारात की बस में सवार 70 और कार में सवार दूल्हे सहित नौ लोग शनिवार रात रात दो बजे चौथ का बरवाड़ा से रवाना हुए थे। रास्ते में सभी लोग एक दुकान पर चाय पीने के लिए रूके थे । इसके बाद रवाना हुए तो बस आगे निकल गई। बस जब काफी आगे निकल गई तो दूल्हे के पिता को लगा कि कार उनसे काफी दूर रह गई है। इस पर उन्होंने कार में सवार लोगों को फोन किया तो किसी से बात नहीं हो सकी ।

इस पर उन्होंने बस रोक कर कार के आने का इन्तजार करना शुरू किया । इस बीच रेस्क्यू टीम को कार में सवार रोशन की जेब में मिले पहचान पत्र के आधार पर उसकी पहचान चौथ का बरवाड़ा निवासी के रूप में हुई । पुलिस ने चौथ का बरवाड़ा में सम्पर्क किया तो सभी मृतकों की पहचान हुई। पुलिस ने ही दूल्हे के पिता को फोन कर हादसे की सूचना दी । हादसा सुबह साढ़े पांच बजे होना बताया जा रहा है।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Health Tips: ऑफिस में घंटों बैठकर काम करते हैं? हर घंटे सिर्फ 5 मिनट की सैर से मिलेंगे ये गजब के फायदे     |     MP Land Controversy: मुख्यमंत्री मोहन यादव के समर्थन में उतरे अखिलेश यादव; AIMIM चीफ ओवैसी ने कहा- यह है ‘यादव समाजवाद’     |     MP Land Dispute Controversy: उज्जैन जमीन विवाद में कूदे ओम प्रकाश राजभर; IAS भरत यादव पर लगाए गंभीर आरोप     |     Ujjain News: मिठाइयों पर ‘चांदी के वर्क’ को बंद करने की पहल; कलेक्टर ने दिए मिठाई विक्रेताओं को निर्देश     |         |     Indore Crime News: जमीन विवाद सुलझाने गई पुलिस टीम पर बदमाशों का हमला; एक जवान के सिर में लगे 16 टांके     |     AI Misuse Case: शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर AI से बनाई फर्जी हनीमून फोटो; युवती ने महिला आयोग में की शिकायत     |     Rahul Gandhi Defamation Case: शिवराज सिंह चौहान के बेटे के मामले में राहुल गांधी ने जताया खेद; हाई कोर्ट में सुनवाई आज     |     Gwalior Brutal Attack: ग्वालियर में पेट्रोल पंप के पास तीन युवकों ने मचाया तांडव; पिता-पुत्र गंभीर रूप से झुलसे     |     MP Crime News: अशोकनगर में डबल डेथ मिस्ट्री; कार में पिस्टल मिलने से हड़कंप, इंदौर से जुड़ा है मामला     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें