फॉल्कनर ने अनुबंध राशि नहीं मिलने पर पीएसएल छोड़ी , होटल में हंगामा किया

लाहौर । ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जेम्स फॉल्कनर ने पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में अनुबंध राशि नहीं मिलने पर लीग छोड़ने के साथ ही होटल में भी जमकर हंगामा किया है। इस ते गेंदबाज ने सोशल मीडिया ट्विटर पर पीसीबी की आलोचना करते हुए कहा कि उसने अनुबंध का सम्मान नहीं किया और उसकी ओर से गलत बयान दिये जा रहे हैं। पीएसएल में क्वेटा ग्लैडिएटर्स टीम की ओर से खेलने वाले फॉल्कनर इतने गुस्से में आ गये कि उन्होंने हवाई अड्डे के लिए रवाना होने से पहले होटल के लॉबी फ्लोर में लगे झूमर तक अपने बल्ले से तोड़ दिये।  इसके बाद वह
पीसीबी अधिकारियों से बातचीत कर जब बाहर निकले थे तो नाराज नजर आ रहे थे।
फॉल्कनर ने हालांकि इसके बाद अपने व्यवहार के लिए प्रशंसकों से माफी मांगी और सोशल मीडिया पर लिखा, पीसीबी ने उनका सम्मान नहीं किया। साथ ही लिखा, मैं पाक क्रिकेट प्रशंसकों से माफी मांगता हूं। मुझे पिछले 2 मैचों से हटना पड़ा। पीसीबी ने अनुबंध समझौते को पूरा नहीं किया। इसलिए मुझे पीएसएल छोडऩा पड़ा है। मैं यहां परे समय रहा पर वे लगातार झूठ बोलते रहे। पीएसएल छोडऩे में दुख होता है क्योंकि मैं पाक में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को वापस लाने में मदद करना चाहता था क्योंकि बहुत सारी युवा प्रतिभाएं हैं और प्रशंसक अद्भुत हैं पर पीसीबी और पीएसएल प्रबंधन से मुझे जो बदला मिला है वह अपमानजनक है। मुझे यकीन है कि आप सभी मेरी स्थिति को समझते होंगे। वहीं दूसरी ओर पीसीबी ने कहा कि फॉल्कनर के आरोप गलत और आधारहीन हैं ओर इस मामले में हम जल्द ही एक बयान जारी करेंगे।
वहीं कहा जा रहा है कि पीसीबी ने फॉल्कनर द्वारा दिए खाते में 70 फीसदी भुगतान कर दिया था। बाकी 30 प्रतिशत टूर्नामेंट के 40 दिनों के बाद दिया जाना है उस को लेकर विवाद उठा। फॉल्कनर के जिस बैंक खाते में पैसे गए थे, उसका वह इस्तेमाल नहीं कर रहे थे। उन्होंने दूसरे खाते में पैसे ट्रॉफसर करने का अनुरोध किया तो बैंक ने शुरुआत में पैसे ट्रॉसफर करने से इंकार कर दिया। फॉल्कनर के इस व्यवहार पर पाक प्रशंसकों ने नाराजगी जतायी है। वहीं ग्लैडिएटर्स टीम का कहना है कि यह पीसीबी और इस खिलाड़ी के बीच का मामला है।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज     |     लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर पुलिस तैनात     |     बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन को पुलिस ने दबोचा     |     बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे दिग्गज     |     जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 बच्चे पहुंचे     |     संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाहों से बचें     |     बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने मांगी माफी     |     71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी ‘काका’     |     पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट्रायल     |     ‘मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?’: राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, अधिकारों पर हुई चर्चा     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें