रवीना टंडन के पिता रवि टंडन का 86 साल की उम्र में निधन मनोरंजन By Nayan Datt On Feb 11, 2022 बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन के पिता और अपने जमाने के जाने-माने फिल्म निर्देशक रहे रवि टंडन का आज 3.30 बजे अपने मुंबई स्थित घर पर निधन गया वे 86 साल के थे रवि टंडन पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। “86 साल के रवि टंडन यूं तो चलने-फिरने में समर्थ थे, लेकिन पिछले कुछ समय से उनके फेफड़ों में तकलीफ थी, वो लंग फाइब्रोसिस नामक फेफड़ों की समस्या से ग्रस्त थे, जिससे उन्हें सांस लेने में काफी मुश्किलें पेश आ रही थीं इसी बीमारी के चलते आज तड़के 3.30 बजे उन्होंने मुंबई स्थित जुहू के अपने घर पर नींद में अंतिम सांसें लीं” यह भी पढ़ें Shakira India Concert: शकीरा को लाइव देखने के लिए ढीली करनी… Mar 2, 2026 Taapsee Pannu: हीरो की वजह से रातों-रात फिल्म से निकाल दी गई… Mar 1, 2026 शाम 4.30 बजे सांताक्रूज स्थित श्मशान भूमि में रवि टंडन के पार्थिव शरीर का पूरे रीति-रिवाज के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा रवि टंडन ने 70 और 80 के दशक में कई हिट फिल्मों का निर्देशन किया था उन्होंने खेल खेल में, मजबूर, अनहोनी, खुद्दार, जिंदगी, नजराना, एक मैं और एक तू, जवाब, आन और शान, निर्माण, झूठा कहीं का, चोर हो तो ऐसा जैसी फिल्मों का निर्देशन कर अपनी एक अलग पहचान बनाई थी Share