मुजफ्फरपुर में सनसनी! जैन मुनि को धमकी- ‘कपड़े पहनकर चलो, नहीं तो गोली मार देंगे’, जैन समाज में जबरदस्त आक्रोश

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक जैन मुनि से बदसलूकी का मामला सामने आया है. यहां सरैया थाना क्षेत्र के गोपीनाथपुर दोकरा में दिगंबर जैन मुनि उपसर्ग जयि श्रमण श्री विशल्यसागर जी मुनि महाराज के साथ एक शरारती तत्व ने न केवल दुर्व्यवहार किया, बल्कि उनपर हमला करने की भी कोशिश की. साथ ही कपड़े नहीं पहनने पर धमकी भी दी. इस घटना से जैन समुदाय के लोग आक्रोशित हैं.

मंगलवार सुबह जैन मुनि अपने प्रवास के दौरान दोकरा क्षेत्र से आगे बढ़ रहे थे. इसी दौरान अचानक एक बाइक सवार युवक वहां पहुंचा और मुनिराज के साथ बेतुके तरीके से बदसलूकी करने लगा. उसने मुनि पर चिल्लाते हुए धमकी दी— कपड़ा पहनकर चलिए नहीं तो आगे मेरे साथी कपड़ा भी पहनाएंगे और गोली भी मार देंगे.

इस व्यवहार से जैन मुनि और उनके साथ चल रहे श्रद्धालु दहशत में आ गए. युवक के इस रवैये के चलते मुनिराज ने आगे बढ़ना उचित नहीं समझा और वे वहीं NH-722 किनारे साधना मुद्रा में मौन होकर बैठ गए. यह देखकर उनके अनुयायी नाराज हो गए और घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई.

सूचना मिलते ही हरकत में आई पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही सरैया थानाध्यक्ष सुभाष मुखिया के निर्देश पर दारोगा नदिया नाज पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं. हालांकि पुलिस पहुंचने से पहले ही बाइक सवार आरोपी फरार हो चुका था.

पुलिस ने सुरक्षा घेरा बनाकर जैन मुनि को सरैया थाना क्षेत्र की सीमा तक सुरक्षित एस्कॉर्ट किया. थानाध्यक्ष ने बताया कि शरारती युवक ने मुनि को कपड़ा पहनने के लिए कहा था, जिसके बाद वे वहीं रुक गए थे. सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची, परंतु आरोपी मौके से भाग चुका था.

सीतामढ़ी होते हुए मिथिलापुर जा रहे थे

बताया गया कि जैन मुनि इससे पहले वैशाली स्थित एक प्राचीन जैन मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए थे. सोमवार रात वे दोकरा में रुके थे और मंगलवार सुबह सीतामढ़ी होते हुए मिथिलापुर की ओर जा रहे थे. घटना के बाद वे काफी देर तक वहीं ध्यानस्थ रहे.

समुदाय के लोगों ने पुलिस अधिकारियों से मांग की है कि बिहार प्रवास के दौरान मुनि श्री को हर गंतव्य तक पर्याप्त सुरक्षा प्रदान की जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों. थानाध्यक्ष सुभाष मुखिया ने बताया कि अब तक इस मामले में कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है. लेकिन पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है और क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     मनेंद्रगढ़ में मिनी राजस्थान! चंग की थाप पर फाग गीतों ने बांधा समां, देखें होली महोत्सव की तस्वीरें     |     सतना में ‘पिज्जा’ खाते ही होने लगी उल्टी! वेज मंगाया था और मिला नॉनवेज, आउटलेट को भरना होगा 8 लाख का जुर्माना     |     ईरान-इजराइल युद्ध का असर: छुट्टी मनाने दुबई गए 4 परिवार वहां फंसे, अब नहीं हो पा रहा कोई संपर्क!     |     ‘कुछ लोग जीवन जीते हैं, कुछ उसे देखते हैं…’ पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किस पर कसा यह तंज?     |     खामनेई की हत्या पर भड़की कांग्रेस: ‘बाहरी शक्ति को सत्ता बदलने का अधिकार नहीं’, खरगे का कड़ा रुख     |     बहराइच में कलयुगी बेटे का खौफनाक तांडव: आधी रात को मां-बाप समेत 4 को काट डाला, वजह जानकर कांप जाएगी रूह!     |     जीजा ने बीवी को मारकर नाले में फेंका, साले ने ऐसे खोला राज! कानपुर से सामने आई दिल दहला देने वाली घटना     |     श्मशान घाट पर हाई वोल्टेज ड्रामा: चिता जलने से ठीक पहले क्यों पहुंची पुलिस? विवाहिता की मौत का खुला राज!     |     संजू सैमसन के 97 रन और गौतम गंभीर का वो पुराना बयान! जानें क्या थी वो भविष्यवाणी जो आज सच हो गई     |     Shakira India Concert: शकीरा को लाइव देखने के लिए ढीली करनी होगी जेब! एक टिकट की कीमत 32 हजार से भी ज्यादा     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें