बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हुई झड़प

नई दिल्ली| उत्तर प्रदेश विधानसभा में पहले चरण की 58 सीटों पर जारी मतदान के बीच कुछ इलाकों से बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झड़प की जानकारी सामने आ रही है। दरअसल गाजियाबाद के राजनगर में शिलर इंस्टीट्यूट मतदान केंद्र पर बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में सुबह करीब 11 बजे झड़प हो गई। नारेबाजी को लेकर दोनों पक्षों में जमकर विवाद हुआ। इस बीच सांसद वीके सिंह भी उसी मतदान केंद्र राजनगर में मतदान करने पहुंचे। वहीं कई नोएडा के कई अन्य मतदान केंद्रों पर भी इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं। कांग्रेस और बीजेपी दोनों पार्टियां अंतिम समय तक मतदाताओं के पोलिंग बूथ तक ले जाने में जुटी हैं। इसके लिए पार्टी कार्यकर्ता जमकर नारेबाजी का भी सहारा ले रहे हैं, जिसके कारण झड़प हो रही है।

इस बीच कुछ मतदान केंद्र पर ईवीएम मशीन खराब होने के चलते भी इस तरह की घटनाएं हो रही हैं। अलीगढ़ खैर के गांव डुमरा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों के साथ मिलकर हंगामा किया।

रईसपुर गांव के कंपोजिट विद्यालय में पहुंचे गठबंधन प्रत्याशी सुरेंद्र कुमार मुन्नी ने पोलिंग बूथ 152 की ईवीएम मशीन खराब होने की प्रशासन से शिकायत की। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) के गठबंधन को लोगों का पूरा समर्थन मिल रहा है, लेकिन ईवीएम मशीन खराब हैं, जिसका सीधा फायदा बीजेपी को हो सकता है। इसको लेकर आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी ने प्रशासन से भी ईवीएम खराब होने की शिकायत की है।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     मनेंद्रगढ़ में मिनी राजस्थान! चंग की थाप पर फाग गीतों ने बांधा समां, देखें होली महोत्सव की तस्वीरें     |     सतना में ‘पिज्जा’ खाते ही होने लगी उल्टी! वेज मंगाया था और मिला नॉनवेज, आउटलेट को भरना होगा 8 लाख का जुर्माना     |     ईरान-इजराइल युद्ध का असर: छुट्टी मनाने दुबई गए 4 परिवार वहां फंसे, अब नहीं हो पा रहा कोई संपर्क!     |     ‘कुछ लोग जीवन जीते हैं, कुछ उसे देखते हैं…’ पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किस पर कसा यह तंज?     |     खामनेई की हत्या पर भड़की कांग्रेस: ‘बाहरी शक्ति को सत्ता बदलने का अधिकार नहीं’, खरगे का कड़ा रुख     |     बहराइच में कलयुगी बेटे का खौफनाक तांडव: आधी रात को मां-बाप समेत 4 को काट डाला, वजह जानकर कांप जाएगी रूह!     |     जीजा ने बीवी को मारकर नाले में फेंका, साले ने ऐसे खोला राज! कानपुर से सामने आई दिल दहला देने वाली घटना     |     श्मशान घाट पर हाई वोल्टेज ड्रामा: चिता जलने से ठीक पहले क्यों पहुंची पुलिस? विवाहिता की मौत का खुला राज!     |     संजू सैमसन के 97 रन और गौतम गंभीर का वो पुराना बयान! जानें क्या थी वो भविष्यवाणी जो आज सच हो गई     |     Shakira India Concert: शकीरा को लाइव देखने के लिए ढीली करनी होगी जेब! एक टिकट की कीमत 32 हजार से भी ज्यादा     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें