बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाशः चोरी की 32 बाइक बरामद, पूछताछ में बड़े खुलासे की आशंका मध्यप्रदेश By Nayan Datt On Feb 22, 2022 खरगोन। जिले की सनावद पुलिस ने एक बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लेकर उसके कब्जे से 32 बाइक भी जब्त किया है। पुलिस पकडे़ गये आरोपियों से पूछताछ कर रही है पुलिस को आरोपियों के तार किसी गिरोह से जुडे होने की आशंका है। आरोपी इन्दौर खंडवा और खरगोन जिले में बाइक की चोरी करते थे। पुलिस सनावद और इंदौर निवासी दो आरोपियों के नेटवर्क पता लगा रही है। जब्त बाइक की क़ीमत करीब 16 लाख रुपए आंकी गई है। यह भी पढ़ें सतना में ‘पिज्जा’ खाते ही होने लगी उल्टी! वेज… Mar 2, 2026 ईरान-इजराइल युद्ध का असर: छुट्टी मनाने दुबई गए 4 परिवार वहां… Mar 2, 2026 सनावद पहुंचे एसपी सिद्धार्थ चौधरी ने मीडिया को बताया कि सनावद पुलिस ने एक बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। दो आरोपियों को हिरासत में लिया है, एक आरोपी इन्दौर के बाणगंगा और दूसरा आरोपी सनावद खरगोन जिले का है। पकडे गये दोनों आरोपियों के पास से 32 बाइक जब्त की है। आरोपियों ने इन्दौर से 22, खरगोन और खंडवा से 5 – 5 बाइक चोरी की थी। पुलिस पूछताछ में और भी चोरियों का खुलासा हो सकता है। इनका नेटवर्क भी पता लगाया जा रहा है। Share