दिल दहला देने वाला हादसा…पिता के साथ दुकान पर जा रहा था बेटा, तभी बस ने एक पल में छीन ली 1 की जिंदगी छत्तीसगढ़ By Nayan Datt Last updated Dec 7, 2025 कुरुक्षेत्र : शाहाबाद-बराड़ा रोड पर बीते दिन शनिवार को स्कूल बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। यह भी पढ़ें मनेंद्रगढ़ में मिनी राजस्थान! चंग की थाप पर फाग गीतों ने… Mar 2, 2026 सोशल मीडिया पर वायरल: स्वास्थ्य मंत्री का… Mar 1, 2026 मृतक की पहचान गांव पाडलू निवासी 28 वर्षीय गौरव के रूप में हुई है। गौरव अपने पिता प्रेमचंद के साथ बाइक पर शाहाबाद स्थित अपनी फर्नीचर की दुकान पर जा रहा था। तभी एक तेज रफ्तार स्कूल बस ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिर गए। इस हादसे में गौरव की मौत हो गई। Share