जेल में बंदी सुनेंगे संगीत, सभी बैरकों में लगेंगे म्यूजिक सिस्टम

भोपाल । मध्य प्रदेश में जेल में बंद कैदियों को अब नई सुविधाएं मिलने जा रही है। बंदी परिजनों से सहजता से बात करवाने के लिए मोबाइल फोन की संख्या बढ़ाने, अच्छे आचरण वाले बंदियों को दस दिन की सजा में छूट मिलने जा रही है। इसके साथ ही उन्होंने जेलवाणी शुरू करने के निर्देश दिये है। इसके लिए सभी बैरकों में म्यूजिक सिस्टम लगाया जायेगा जिसमें सुबह शाम बंदियों को भजन, लोक संगीत व गाने सुनने का मौका मिलेगा। यह उनके दिमाग को शांत करने के उद्देश्य किया जा रहा है।डीजी जेल अरविंद कुमार ने रीवा जेल में कैदियों द्वारा प्रस्तुत संगीत भी सुना और उनके लिए संगीत के उपकरण खरीदने के लिए दस हजार रुपए की राशि देने की घोषणा की है। उन्होंने महिला बैरकों का भी निरीक्षण किया। यहां पर बंद कैदियों से बातचीत कर उन्होंने बच्चों की समुचित देखभाल और खेलकूद सामग्री उपलब्ध करवाने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि जेल एक सुधारगृह है। कैदियों को स्वरोजगार से जोडऩे के लिए उन्हें विभिन्न कार्यों में दक्ष किया जाये ताकि वे जेल से निकलने के बाद आत्मनिर्भर होकर समाज की मुख्य धारा से जुड़ सकें। जेल में सभी पात्र बंदियों को पैरोल का लाभ हर हाल में दिलवाये। जितने भी पात्र बंदी है उनके पैरोल का प्रस्ताव भिजवाये। उनके सुधार के लिए शासन स्तर पर चलाई जा रही योजनाओं का लाभ हर हाल में प्रदान करें।

प्रशासनिक भवन का भेजा जायेगा प्रस्ताव
जेल परिसर के प्रशासनिक भवन पूरी तरह से जर्जर हो चुका है। वर्षों पुरानी बिल्डिंग में बैठने तक की जगह नहीं है और मौजूद बिल्डिंग काफी जर्जर है। डीजी ने उक्त प्रशासनिक भवन का निरीक्षण कर इसके निर्माण का प्रस्ताव मांगा है 7 हालांकि पूर्व में भी प्रस्ताव भेजा गया था लेकिन बजट आवंटन होने से निर्माण कार्य नहीं हो पाया। डीजी ने स्वयं बिल्डिंग की हालत देखकर जल्द प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिये है। डारेक्टर जरनल ऑफ जेल अरविंद कुमार द्वारा केन्द्रीय जेल रीवा का निरीक्षण के समय कहा कि जेल में कैदियों के लिए संगीत री व्यायवस्था को लेकर विचार किया जा रहा है। जेल परिसर में उन्होंने प्रशासनिक भवन, बैरक, भोजन सामग्री, बच्चों की खेलकूद व अस्पताल का निरीक्षण किया और वहां मौजूद व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस मौके पर जेल अधीक्षक एसके उपाध्याय, जेलर रविशंकर सिंह सहित तमाम अधिकारी उपस्थित रहे। उन्होंने सभी पात्र कैदियों के पैरोल का प्रस्ताव भिजवाने के निर्देश दिये हैं ताकि उनको शासन द्वारा निर्धारित छुट्टियों का लाभ मिल सके।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     मनेंद्रगढ़ में मिनी राजस्थान! चंग की थाप पर फाग गीतों ने बांधा समां, देखें होली महोत्सव की तस्वीरें     |     सतना में ‘पिज्जा’ खाते ही होने लगी उल्टी! वेज मंगाया था और मिला नॉनवेज, आउटलेट को भरना होगा 8 लाख का जुर्माना     |     ईरान-इजराइल युद्ध का असर: छुट्टी मनाने दुबई गए 4 परिवार वहां फंसे, अब नहीं हो पा रहा कोई संपर्क!     |     ‘कुछ लोग जीवन जीते हैं, कुछ उसे देखते हैं…’ पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किस पर कसा यह तंज?     |     खामनेई की हत्या पर भड़की कांग्रेस: ‘बाहरी शक्ति को सत्ता बदलने का अधिकार नहीं’, खरगे का कड़ा रुख     |     बहराइच में कलयुगी बेटे का खौफनाक तांडव: आधी रात को मां-बाप समेत 4 को काट डाला, वजह जानकर कांप जाएगी रूह!     |     जीजा ने बीवी को मारकर नाले में फेंका, साले ने ऐसे खोला राज! कानपुर से सामने आई दिल दहला देने वाली घटना     |     श्मशान घाट पर हाई वोल्टेज ड्रामा: चिता जलने से ठीक पहले क्यों पहुंची पुलिस? विवाहिता की मौत का खुला राज!     |     संजू सैमसन के 97 रन और गौतम गंभीर का वो पुराना बयान! जानें क्या थी वो भविष्यवाणी जो आज सच हो गई     |     Shakira India Concert: शकीरा को लाइव देखने के लिए ढीली करनी होगी जेब! एक टिकट की कीमत 32 हजार से भी ज्यादा     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें