छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट छत्तीसगढ़ By Nayan Datt On Mar 16, 2022 रायपुर | जिसकी चपेट में आने से एक जवान शहीद हो गया। एक जवान घायल है। मामला सोनपुर थाना क्षेत्र का है। घटना के बाद इलाके में जवानों ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। यह भी पढ़ें Agriculture Update: सिंचाई संकट होगा दूर; बगिया एम कैड योजना… May 2, 2026 Kawardha News: रिया केशरवानी की बड़ी कामयाबी; घर पहुंचे… May 2, 2026 सोनपुर से ढोंडरीबेड़ा के मध्य रोड निर्माण का काम चल रहा है। इसी रोड निर्माण कार्य के लिए ITBP के जवान सुबह सुरक्षा देने के लिए निकले हुए थे। इसी दौरान ये कैंप से रोड में चल ही रहे थे। तभी अचानक एक जवान का पैर IED के ऊपर आ गया। पैर आते ही IED जोर से ब्लास्ट हुआ। इसकी चपेट में आने से एक जवान शहीद हो गया। एक घायल हो गया है। घटना के बाद तुरंत ही जवानों ने मौके पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया है। BDS की टीम मौके पर तलाश कर रही है। आशंका है कि मौके पर और भी IED हो सकते हैं। इसके अलावा घायल जवान को तुरंत ही जिला अस्पताल लाया गया है। जहां उसका उपचार किया जा रहा है। शहीद जवान का राजेंद्र सिंह है। जो आईटीबीपी में ASI के रूप में पदस्थ थे। जबकि घायल जवान का नाम महेश बताया गया है। Share