चुनाव परिणाम से पहले प्रत्याशियों की धड़कनें बढ़ीं कि क्या होगा

नई दिल्ली। 5 राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजे सामने आने में अब कुछ ही घंटों का समय बचा है। सभी प्रत्याशियों की धड़कनें बढ़ी हुई हैं कि कल क्या होगा? जैसे परीक्षा परिणाम आने से पहले अधिकतर छात्र उपासना में जुट जाते हैं उसी तरह विधानसभा चुनाव लड़े प्रत्याशी इस समय धार्मिक अनुष्ठान करते देखे जा सकते हैं। कुछ प्रत्याशियों ने ईवीएम स्ट्रांग रूम पर नजर रखने के लिए अपने प्रतिनिधि तैनात किये हुए हैं तो कई प्रत्याशी कल होने वाली मतगणना पर नजर रखने के लिए अपने लोगों को टिप्स दे रहे हैं। दूसरी ओर राजनीतिक दल उत्तराखंड और गोवा में संभावित त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति को देखते हुए जोड़तोड़ की तैयारी में लग गये हैं। भाजपा ने उत्तराखंड में कैलाश विजयवर्गीय को और कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को नयी सरकार बनने तक के लिए वहां भेज दिया है। इसी तरह गोवा में भी महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस कमान संभाल चुके हैं।

इस सबके बीच सबकी नजर उत्तर प्रदेश के परिणामों पर है। देश के इस सबसे बड़े सूबे में किसकी बनेगी सरकार इसका इंतजार सभी को है। भाजपा जहां अपनी जीत के प्रति पूरी तरह आश्वस्त है तो वहीं समाजवादी पार्टी को भी इस बार अपनी सरकार बनने का पूरा भरोसा है। भाजपा को जीत का विश्वास इतना है कि उसने यूपी की जीत का जश्न 11 मार्च को गुजरात में मनाने की तैयारी भी कर रही है। इस साल नवंबर-दिसंबर में होने वाले गुजरात विधानसभा चुनावों की तैयारी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह दो दिन के गुजरात दौरे पर जा रहे हैं। 11 मार्च को प्रधानमंत्री अहमदाबाद में एक रोड शो करेंगे और एक बड़ी जनसभा को भी संबोधित करेंगे। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री की जनसभा के लिए 1 लाख लोगों को जुटाया जा रहा है। जहां तक पंजाब की बात है तो कांग्रेस को अब भी इस बात का भरोसा नहीं हो रहा है कि सत्ता उसके हाथ से जा रही है। आम आदमी पार्टी के खेमे में हलचल तेज है तो सुखबीर सिंह बादल भी आज स्वर्ण मंदिर पहुँचे और मत्था टेकने के बाद जब मीडिया से बात की तो अपनी जीत का विश्वास जताया। चुनाव आयोग ने पांचों राज्यों में विजेताओं के लिए जीत का जुलूस निकालने पर पाबंदी लगा रखी है इसलिए प्रशासन भी पूरी तरह तैयार है। यूपी पुलिस के एडीजी क़ानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार ने तो कहा भी है कि 10 मार्च की मतगणना के लिए लगभग 70,000 सिविल पुलिस के कर्मी, 245 कंपनी, अर्ध सैनिक बल तथा 69 कंपनी पीएसी की तैनाती की गई है। उन्होंने कहा कि इस दौरान कोई भी व्यक्ति अव्यवस्था या हुड़दंग करने की कोशिश करेगा तो उसके विरुद्ध कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी। वहीं वोटों की गिनती के बारे में बताते हुए उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त मुख्य चुनाव अधिकारी बीडी राम तिवारी ने कहा है कि पोस्टल बैलेट की गिनती समाप्त होने के बाद ईवीएम के मतों की गिनती की जाएगी और विजयी उम्मीदवार की घोषणा होगी। बीडी राम तिवारी ने बताया है कि मतगणना केंद्रों में जो स्ट्रॉन्ग रूम हैं वहां थ्री लेयर सीएपीएफ सिक्योरिटी है। उन्होंने कहा कि पहले पोस्टल बैलेट की मतगणना सुबह 8 बजे शुरू होगी। ईवीएम से प्राप्त मतों की गणना 8:30 बजे से शुरू होगी। उधर जिन-जिन पार्टियों और प्रत्याशियों को अपनी जीत का अटूट विश्वास है उन्होंने लड्डुओं के भी आर्डर दे दिये हैं। उत्तर प्रदेश में लड्डुओं के सर्वाधिक ऑर्डर भाजपा की ओर से दिये गये हैं, तो पंजाब में आम आदमी पार्टी सबसे ज्यादा लड्डू बनवा रही है। उत्तराखण्ड में भाजपा और कांग्रेस, दोनों ही पार्टियों ने जीत के बाद कार्यकर्ताओं और समर्थकों का मुँह मीठा कराने की तैयारी कर रखी है। यूपी और पंजाब में तो हलवाइयों की चांदी हो गयी है क्योंकि लड्डुओं के इतने ऑर्डर आ रहे हैं कि कर्मचारियों को दिन-रात काम पर लगाना पड़ रहा है।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Ganesh Utsav Ujjain: बड़नगर में 21 लाख की करेंसी से हुआ भगवान गणेश का श्रृंगार! 6 CCTV और 24 घंटे पहरे में पंडाल     |     Madhya Pradesh Politics: एमपी भाजपा संगठन में फेरबदल; सीएम मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने दी शुभकामनाएं     |     Madhya Pradesh IPS Association: ‘नेता रखें संयमित आचरण’; सज्जन सिंह वर्मा की टिप्पणी के खिलाफ मैदान में उतरा IPS संघ     |     National Highway Standards: NHAI ने बदले हाईवे निर्माण के नियम; 1 मीटर ऊंची बाउंड्री वॉल और ट्रैफिक आधार पर बनेगी लेन     |     Chhattisgarh News: मानसून की विदाई से पहले सीमेंट कंपनियों का झटका; ₹60 प्रति बोरी तक महंगे हुए दाम     |     Delhi Voter List News: बेघरों और ट्रांसजेंडर्स के लिए विशेष शिविर, जानिए क्या है मतदाता सूची पुनरीक्षण की पूरी प्रक्रिया     |     Delhi NCR Traffic Update: शाहीन बाग में बनेगा सिग्नल-फ्री यू-टर्न, कालकाजी-मोदी पुल निर्माण के चलते लग रहा भारी जाम     |     Bhiwani Fire News: बहल के मुख्य नाले में लगी भयंकर आग, स्थानीय लोगों और पुलिस ने संभाला मोर्चा     |     Bhiwani Boxer Sakshi Chaudhary: एशियन गेम्स में बॉक्सर साक्षी चौधरी का शानदार प्रदर्शन, प्री-क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह     |     Raipur Crime News: आमापारा में विवाद के बाद पार्षद की कार पर हमला! CCTV फुटेज खंगाल रही कोतवाली पुलिस     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें