कमलनाथ ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर की मांग, मप्र में भी पुरानी पेंशन स्कीम बहाल करे सरकार

भोपाल। मध्य प्रदेश में पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग तेज होती जा रही है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को राजस्थान सरकार की तरह पुरानी पेंशन बहाली की मांग के लिए पत्र लिखा है।
कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने लिखा है कि राजस्थान सरकार ने जिस तरह से पुरानी पेंशन को बहाल किया है वैसा ही मध्य प्रदेश सरकार को भी करना चाहिए। पुरानी पेंशन बहाली से कर्मचारी अपने भविष्य को लेकर निश्चिंत हो सकेंगे। कमलनाथ ने कहा कि 1 जनवरी 2005 से लागू नई पेंशन योजना से कर्मचारी सहमत नहीं हैं। वे कई सालों से पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग कर रहे हैं और उसकी बहाली के लिए आंदोलनरत हैं। बता दें मध्य प्रदेश में पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कर्मचारी संगठन 13 मार्च को कलियासोत ग्राउंड नेहरू नगर भोपाल में प्रदर्शन करेंगे और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को ज्ञापन सौंपेंगे।

नई पेंशन से बुढ़ापे में गुजारा मुश्किल

इससे पहले पुरानी पेंशन बहाली संघ ने बताया था कि मध्य प्रदेश में 1 जनवरी 2005 से नियुक्त होने वाले कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन व्यवस्था बंद कर नई पेंशन योजना लागू की है। इसके तहत कर्मचारियों को सेवानिवृत्त होने पर प्रतिमाह 800 से 1 हजार तक पेंशन मिलती है। कर्मचारी संगठन सरकार से लगातार पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग कर रहे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि नई पेंशन में बुढ़ापे में कर्मचारियों की आजीविका चलाना मुश्किल हो गया है।

कर्मचारियों का भविष्य शेयर मार्केट पर निर्भर

कर्मचारी संगठनों का कहना है कि नई पेंशन स्कीम में कर्मचारी के कुल वेतन का 10त्न कटोत्रा किया जाता है तथा शासन की ओर से 12त्न राशि जमा की जाती है। इस राशि को शेयर मार्केट में लगाया जाता है जिसके चलते कर्मचारियों का भविष्य शेयर मार्केट के ऊपर निर्भर हो गया है।  इस प्रकार रिटायरमेंट तक  शेयर मार्केट में जमा कुल राशि का रिटायरमेंट होने पर 60त्न कर्मचारी को नकद दिया जाता है तथा शेष 40त्न जमा राशि के ब्याज से प्राप्त राशि को पेंशन के रूप में कर्मचारी को प्रदान किया जाता है जो ऊंट के मुंह में जीरा के समान है।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Ganesh Utsav Ujjain: बड़नगर में 21 लाख की करेंसी से हुआ भगवान गणेश का श्रृंगार! 6 CCTV और 24 घंटे पहरे में पंडाल     |     Madhya Pradesh Politics: एमपी भाजपा संगठन में फेरबदल; सीएम मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने दी शुभकामनाएं     |     Madhya Pradesh IPS Association: ‘नेता रखें संयमित आचरण’; सज्जन सिंह वर्मा की टिप्पणी के खिलाफ मैदान में उतरा IPS संघ     |     National Highway Standards: NHAI ने बदले हाईवे निर्माण के नियम; 1 मीटर ऊंची बाउंड्री वॉल और ट्रैफिक आधार पर बनेगी लेन     |     Chhattisgarh News: मानसून की विदाई से पहले सीमेंट कंपनियों का झटका; ₹60 प्रति बोरी तक महंगे हुए दाम     |     Delhi Voter List News: बेघरों और ट्रांसजेंडर्स के लिए विशेष शिविर, जानिए क्या है मतदाता सूची पुनरीक्षण की पूरी प्रक्रिया     |     Delhi NCR Traffic Update: शाहीन बाग में बनेगा सिग्नल-फ्री यू-टर्न, कालकाजी-मोदी पुल निर्माण के चलते लग रहा भारी जाम     |     Bhiwani Fire News: बहल के मुख्य नाले में लगी भयंकर आग, स्थानीय लोगों और पुलिस ने संभाला मोर्चा     |     Bhiwani Boxer Sakshi Chaudhary: एशियन गेम्स में बॉक्सर साक्षी चौधरी का शानदार प्रदर्शन, प्री-क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह     |     Raipur Crime News: आमापारा में विवाद के बाद पार्षद की कार पर हमला! CCTV फुटेज खंगाल रही कोतवाली पुलिस     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें