रायपुर जीएसटी बार एसोसिएशन के 60 लोगों ने किया रक्तदान

रायपुर. जीएसटी बार एसोसिएशन द्वारा बुधवार को विक्रय भवन, सिविल लाइन्स स्थित बार रूम में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. रक्तदान शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य कर आयुक्त समीर बिश्नोई एवं विशेष अतिथि के रूप में श्रीमती नीलिमा तिग्गा, संयुक्त आयुक्त संभाग-2, श्रीमती सोनल मिश्रा संयुक्त आयुक्त संभाग-1 एवं सुनील चौधरी, संयुक्त आयुक्त (अपील ) उपस्थित हुए.

 रायपुर जीएसटी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आलोक अग्रवाल ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में बताया कि बार एसोसिएशन के द्वारा रक्तदान का प्रथम आयोजन है एवं बार एसोसिएशन द्वारा रक्तदान के माध्यम से मानव समाज के प्रति अपने उत्तरदायित्व का निर्वहन किया जा रहा है.

  मुख्य अतिथि राज्य कर आयुक्त समीर बिश्नोई ने अपने उद्बोधन में कहा कि रक्त के साथ शरीर या जीवन के बीच का रिश्ता बहुत करीबी है. इस दृष्टि से स्पष्ट है कि रक्तदान एक महादान है. ऐसे कार्य में सक्रिय भाग लेना हमारा कर्तव्य है – “रक्तदान महान है”. उन्होंने बार एसोसिएशन के सभी सदस्यों एवं राज्य कर विभाग के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को इस पुनीत सेवा कार्य में भाग लेने हेतु शुभकामनायें एवं बधाई दी.

 विशेष अतिथि श्रीमती नीलिमा तिग्गा, संयुक्त आयुक्त संभाग-2, श्रीमती सोनल मिश्रा संयुक्त आयुक्त संभाग-1 एवं सुनील चौधरी, संयुक्त आयुक्त (अपील) ने भी उपस्थित सदस्यों , राज्यकर विभाग के अधिकारीयों एवं कर्मचारियों को संबोधित किया एवं उनका हौसला बढाया.

  रक्तदान शिविर में कुल 60 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया जिसमे राज्यकर विभाग के अधिकारीगण, राज्य कर विभाग कर कर्मचारी गण एवं रायपुर जीएसटी बार एसोसिएशन के सदस्य भी शामिल थे.

 इस कार्यक्रम के आयोजन में इंद्र कुमार डोडवानी एवं आशीर्वाद ब्लड बैंक के सीइओ श्याम केसवानी का विशेष सहयोग रहा. बार एसोसिएशन द्वारा 109 बार रक्तदान कर चुके वरिष्ठ सदस्य विनोद माहेश्वरी विशेष सम्मान किया गया. बार एसोसिएशन के सचिव भाविक शाह द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया.

  रायपुर जीएसटी बार एसोसिएशन के वरिष्ठ सदस्य डी आर लड्ढा, सुरेश जैन, दयाल राजपाल, के.पी. तोमर, संजय कन्दोई, मनीष बजाज, गोपाल तावनिया, अखिलेश अवधिया, संजय वालगुन्जे, प्रवीण शर्मा, लोकेश पवार एवं राज्यकर विभाग से नितिन गर्ग, दुर्गेश पांडे, प्रभात सोनी, सुरेन्द्र पटेल, दिलीप वर्मा एवं अन्य अधिकारीगण, कर्मचारीगण पूरे कार्यक्रम में उपस्थित रहे और कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहभागी रहे.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Ganesh Utsav Ujjain: बड़नगर में 21 लाख की करेंसी से हुआ भगवान गणेश का श्रृंगार! 6 CCTV और 24 घंटे पहरे में पंडाल     |     Madhya Pradesh Politics: एमपी भाजपा संगठन में फेरबदल; सीएम मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने दी शुभकामनाएं     |     Madhya Pradesh IPS Association: ‘नेता रखें संयमित आचरण’; सज्जन सिंह वर्मा की टिप्पणी के खिलाफ मैदान में उतरा IPS संघ     |     National Highway Standards: NHAI ने बदले हाईवे निर्माण के नियम; 1 मीटर ऊंची बाउंड्री वॉल और ट्रैफिक आधार पर बनेगी लेन     |     Chhattisgarh News: मानसून की विदाई से पहले सीमेंट कंपनियों का झटका; ₹60 प्रति बोरी तक महंगे हुए दाम     |     Delhi Voter List News: बेघरों और ट्रांसजेंडर्स के लिए विशेष शिविर, जानिए क्या है मतदाता सूची पुनरीक्षण की पूरी प्रक्रिया     |     Delhi NCR Traffic Update: शाहीन बाग में बनेगा सिग्नल-फ्री यू-टर्न, कालकाजी-मोदी पुल निर्माण के चलते लग रहा भारी जाम     |     Bhiwani Fire News: बहल के मुख्य नाले में लगी भयंकर आग, स्थानीय लोगों और पुलिस ने संभाला मोर्चा     |     Bhiwani Boxer Sakshi Chaudhary: एशियन गेम्स में बॉक्सर साक्षी चौधरी का शानदार प्रदर्शन, प्री-क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह     |     Raipur Crime News: आमापारा में विवाद के बाद पार्षद की कार पर हमला! CCTV फुटेज खंगाल रही कोतवाली पुलिस     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें