खटीमा में चुनावी रंजिश, गोली चली तो पुलिस चौकी का घेराव, हरिद्वार में बूथ पर बलवे में 100 पर केस

उधमसिंह नगर/हरिद्वार. उत्तराखंड में 14 फरवरी को मतदान तकरीबन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ, लेकिन अब चुनाव से जुड़े हंगामे को लेकर खबरें आ रही हैं. यूएसनगर (Udham Singh Nagar) ज़िले के विधानसभा क्षेत्र खटीमा (Khatima Assembly) में दो पक्षों के बीच हुए विवाद में एक युवक पर गोली चला दिए जाने की खबर है. इस घटना के बाद से इलाके में हंगामा खड़ा हो गया है और पीड़ित युवक के परिजन और समर्थक पुलिस चौकी पर प्रदर्शन कर रहे हैं. वहीं, ​हरिद्वार में एक मतदान बूथ पर हंगामा खड़ा करने के आरोप में पुलिस ने 100 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

उधम सिंह नगर जिले के खटीमा विधानसभा में चुनाव के दूसरे दिन चुनावी रंजिश के चलते एक पक्ष के लागों ने दूसरे पक्ष के युवक पर गोली चला दी. एक खबर के मुताबिक गोली चलने की इस घटना में पीड़ित युवक का नाम हरप्रीत सिंह है. इस घटना से पीड़ित युवक के परिजन गुस्साए और ग्रामीणों को साथ लेकर उन्होंने मझोला पुलिस चौकी पर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. बताया गया है कि पुलिस पीड़ित पक्ष की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर चुकी है और गोली चलाने के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है.

सिटी एसपी ममता बोरा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि हरप्रीत के परिजनों ने इस मामले में हैप्पी और सरवन सिंह नाम के युवकों पर मारपीट करने, गोली चलाने का आरोप लगाया है, जिस पर केस दर्ज कर लिया गया है. हालांकि इस घटना से हड़कंप मचने के बाद परिजनों ने बड़ा प्रदर्शन किया. घंटों तक उत्तर प्रदेश बॉर्डर पर ट्रैफिक रुके रहने की खबर पर पुलिस के आला अफसरों ने हल्के बल प्रयोग से स्थिति को काबू में किया.

पोलिंग बूथ पर हुआ हंगामाइधर, हरिद्वार में सिडकुल पुलिस थाने के प्रमोद उनियाल के हवाले से एक खबर में बताया गया कि यहां हंगामा तब शुरू हुआ, जब एक मतदान केंद्र अधिकारी ने राजनीतिक पार्टी के बूथ एजेंटों को फॉर्म 16 मुहैया नहीं करवाया गया. एक दल के समर्थकों ने तब बूथ पहुंचकर दो बाहरी दरवाज़े तोड़कर हंगामा खड़ा किया. पुलिस ने इस मामले में स्थिति को काबू में 100 अज्ञात लोगों पर सरकारी अफसर के काम में रुकावट डालने का केस दर्ज किया है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     मनेंद्रगढ़ में मिनी राजस्थान! चंग की थाप पर फाग गीतों ने बांधा समां, देखें होली महोत्सव की तस्वीरें     |     सतना में ‘पिज्जा’ खाते ही होने लगी उल्टी! वेज मंगाया था और मिला नॉनवेज, आउटलेट को भरना होगा 8 लाख का जुर्माना     |     ईरान-इजराइल युद्ध का असर: छुट्टी मनाने दुबई गए 4 परिवार वहां फंसे, अब नहीं हो पा रहा कोई संपर्क!     |     ‘कुछ लोग जीवन जीते हैं, कुछ उसे देखते हैं…’ पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किस पर कसा यह तंज?     |     खामनेई की हत्या पर भड़की कांग्रेस: ‘बाहरी शक्ति को सत्ता बदलने का अधिकार नहीं’, खरगे का कड़ा रुख     |     बहराइच में कलयुगी बेटे का खौफनाक तांडव: आधी रात को मां-बाप समेत 4 को काट डाला, वजह जानकर कांप जाएगी रूह!     |     जीजा ने बीवी को मारकर नाले में फेंका, साले ने ऐसे खोला राज! कानपुर से सामने आई दिल दहला देने वाली घटना     |     श्मशान घाट पर हाई वोल्टेज ड्रामा: चिता जलने से ठीक पहले क्यों पहुंची पुलिस? विवाहिता की मौत का खुला राज!     |     संजू सैमसन के 97 रन और गौतम गंभीर का वो पुराना बयान! जानें क्या थी वो भविष्यवाणी जो आज सच हो गई     |     Shakira India Concert: शकीरा को लाइव देखने के लिए ढीली करनी होगी जेब! एक टिकट की कीमत 32 हजार से भी ज्यादा     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें