केन्द्रीय मंत्री गडकरी और मुख्यमंत्री चौहान ने भगवान महाकालेश्वर का अभिषेक कर किया पूजन-अर्चन मध्यप्रदेश By Nayan Datt Last updated Jun 8, 2022 भोपाल : केन्द्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज उज्जैन में भगवान महाकालेश्वर मन्दिर में अभिषेक और पूजन-अर्चन किया। श्री महाकालेश्वर मन्दिर के पुजारी पं. प्रदीप गुरू, पं. आशीष गुरू, पं. संजय गुरू एवं अन्य पुजारी और पुरोहितों ने अभिषेक और पूजन-अर्चन सम्पन्न कराया। यह भी पढ़ें Bundelkhand Express Update: ग्वालियर से बनारस तक का सफर होगा… Mar 17, 2026 MP Road Accident News: मध्य प्रदेश में सड़क हादसों का तांडव,… Mar 17, 2026 मुख्यमंत्री श्री चौहान ने महाकालेश्वर मन्दिर प्रबंधन समिति की ओर से केन्द्रीय मंत्री श्री गडकरी का शॉल और स्मृति-चिन्ह भेंटकर सम्मान किया। इस दौरान सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री श्री ओमप्रकाश सखलेचा, उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव, सांसद श्री अनिल फिरोजिया सहित विधायक एवं जन-प्रतिनिधि मौजूद थे। Share