यूपी का मुखिया कौन होगा, सवाल पर योगी बोले- कोई रामभक्‍त ही बनेगा मुख्यमंत्री

अयोध्‍या । यूपी विधानसभा चुनाव-2022 के लिए चार चरणों का मतदान र्निविह्न संपन्न हो चुका है। तीन और चरणों  के लिए मतदान होना शे, बचा है। चुनाव प्रचार के दौरान सभी राजनीतिक दल के नेता जीत का दावा कर रहे हैं। इन सबके बीच मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने उत्‍तर प्रदेश के अगले मुख्‍यमंत्री को लेकर बड़ी बात कही है। दरअसल, सीएम योगी से पूछा गया था कि प्रदेश का अगला मुख्‍यमंत्री कौन होगा? इस सवाल का दिलचस्‍प जवाब देते हुए मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने कहा कि कोई रामभक्‍त ही उत्‍तर प्रदेश का अगला मुख्‍यमंत्री होगा। बता दें कि सीएम योगी इन दिनों चुनाव प्रचार के तहत उन क्षेत्रों में तूफानी दौरे कर रहे हैं, जहां पांचवें चरण के तहत चुनाव होने हैं।
योगी आदित्‍यनाथ ने समाजवादी पार्टी के प्रमुख और उत्‍तर प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा। उन्‍होंने पूछा कि जब अखिलेश यादव अयोध्‍या का दौरो करेंगे तो क्‍या वह रामभक्‍तों से माफी मांगेंगे? मुख्‍यमंत्री ने आगे कहा कि अयोध्‍या और देश जानना चाहता है कि वर्ष 1990 में रामभक्‍तों पर जो गोली चलाई गई थी, उसके लिए यह खानदान (मुलायम परिवार) माफी मांगेगा। साथ ही योगी आदित्‍यनाथ ने कहा कि जनता-जनार्दन का आशीर्वाद भाजपा और नरेंद्र मोदी के साथ है। उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए अभी तक चार चरणों का मतदान हो चुका है। अभी 3 और चरणों के लिए मतदान होना बाकी है। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने ओमप्रकाश राजभर के बयान पर भी प्रतिक्रिया दी है। सीएम योगी ने कहा कि गौमाता के कल्याण के लिए हम कार्य कर रहे हैं। साथ ही कहा कि वह बूचड़खाने नहीं चलने देंगे।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Malout Crime News: नशीले कैप्सूल बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़; 7 गिरफ्तार, 2000 प्रेगाभा कैप्सूल बरामद     |     Amritsar Crime News: सीमा पार से संचालित अवैध हथियार तस्करी का भंडाफोड़; 4 तस्कर गिरफ्तार, 10 पिस्तौल बरामद     |     Ludhiana News: घर में जादू-टोना करता व्यक्ति CCTV में कैद; सलेम टाबरी इलाके में मचा हड़कंप     |     Haryana Congress Politics: बृजेंद्र सिंह की बैठक में हुड्डा के करीबी एम.एस. चोपड़ा की मौजूदगी; हरियाणा की राजनीति में नए समीकरणों की चर्चा     |     Haryana Congress Politics: बृजेंद्र सिंह की बैठक में हुड्डा के करीबी एम.एस. चोपड़ा की मौजूदगी; हरियाणा की राजनीति में नए समीकरणों की चर्चा     |     Haryana Government Tenders: 5 करोड़ से अधिक के टेंडरों की जानकारी अब ऑनलाइन; पारदर्शिता के लिए सरकार ने जारी किए नए निर्देश     |     Haryana Air Pollution: हरियाणा में 1 अक्टूबर से लागू होगी ‘नो पीयूसीसी, नो फ्यूल’ नीति; बिना पॉल्यूशन सर्टिफिकेट नहीं मिलेगा पेट्रोल     |     Yamunanagar News: खाट पर पिता को लेकर न्याय मांगने पहुंचीं बेटियां; अनिल विज से गुहार, पर मंत्री नहीं पहुंचे     |     Haryana Health Services: स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार ने दी 18 करोड़ से अधिक की मंजूरी; 18 जिलों में लगेंगे ऑक्सीजन प्लांट     |     Faridabad Crime News: साली से निकाह का रास्ता साफ करने के लिए पत्नी की हत्या; आरोपी पति गिरफ्तार     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें