Punjab Politics: बंटी रोमाना की मुख्यमंत्री मान को खुली चेतावनी, विवादित बयान से गरमाई सियासत; अकालियों और AAP में जुबानी जंग तेज पंजाब By Nayan Datt Last updated Mar 17, 2026 फरीदकोट: शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बंटी रोमाना ने मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी सरकार पर तीखा हमला बोला। एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने सीएम पर तंज कसते हुए कहा, “वक्त आपका है तो नाच लीजिए, हमारा आएगा तो मुजरा करवाएंगे।” यह भी पढ़ें 15 मई से लुधियाना में बढ़ेगा गंदगी का संकट? सफाई कर्मचारियों… May 13, 2026 पंजाब के बंगा में सरेआम गुंडागर्दी या रंजिश? व्यक्ति की… May 13, 2026 रोमाना ने कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि समय आने पर वे “19 की 51” करके जवाब देंगे और ऐसा सबक सिखाएंगे जिसे लोग लंबे समय तक याद रखेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि सरपंच और ब्लॉक समिति चुनावों के दौरान अकाली दल के नेताओं और कार्यकर्ताओं पर झूठे केस दर्ज किए गए और उन्हें डराया-धमकाया गया। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार ने हदें पार करते हुए महिलाओं तक के खिलाफ मामले दर्ज किए, जिससे उन्हें घर छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा। रोमाना ने कहा कि उनकी पार्टी ने कठिन समय में संघर्ष किया है और अब वे बदलाव के समय का इंतजार कर रहे हैं। Share