कुंडली में है पितृ दोष, तो दूर करने लिए फाल्गुन अमावस्या के दिन ये उपाय करें

कुंडली में अगर पितृ दोष हो, तो व्यक्ति का जीवन में कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है. निर्धनता, कलह-द्वेष से जीवन में अशांत हो जाता है. बता दें कि प्रत्येक माह में एक अमावस्या तिथि (Amavasya Tithi) आती है और अमावस्या तिथि पितरों को समर्पित मानी गई है.

अगर आप अपने पितरों के लिए कोई शुभ काम करना चाहते हैं, या उनकी नाराजगी दूर कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करना चाहते हैं तो अमावस्या के दिन कर सकते हैं. इससे पितरों को काफी संतुष्टि मिलती है. और वे हमेशा अपने बच्चों पर आशीर्वाद बनाकर रखते हैं. वहीं अगर घर में पितृ दोष (Pitra Dosh) लगा है, जिसके कारण लंबे समय से तमाम परेशानियां झेल रहे हैं, तो इसका निवारण करने के लिए भी फाल्गुन अमावस्या तिथि बेहतर मानी गई है. फाल्गुन मास अमावस्या तिथि (Phalguna Month Amavasya Tithi) 2 मार्च को है. आगे पढ़ें क्यों लगता है पितृ दोष और पितृ दोष निवारण के लिए क्या उपाय करने चाहिए.

पितृ दोष दूर करने के लिए फाल्गुन अमावस्या के दिन ये उपाय करें

अमावस्या के दिन किसी गरीब को भोजन कराएं. इस बात का ध्यान रखें कि भोजन में खीर जरूर हो. भोजन कराने के बाद सामर्थ्य अनुसार दान देकर विदा करें.

गीता पढ़ना भी पितृ दोष को दूर करता है. यदि गीता पूरा पढ़ना संभव नहीं तो सातवें अध्याय का पाठ जरूर करें, इससे पितरों के कष्ट कम होते हैं. उनकी नाराजगी दूर होती है.

नियमित रूप से गायत्री मंत्र का जाप करने से भी सूर्य को मजबूती मिलती है और पितृ दोष का प्रभाव कम हो जाता है.

अमावस्या के दिन पीपल का पेड़ लगाएं और उसकी देखभाल करेंं.

पीपल के वृक्ष को मीठा जल अर्पित करें और अमावस्या तिथि को सरसों के तेल का दीपक जलाएं.

अमावस्या के दिन पितरों के निमित्त तर्पण, श्राद्ध और दान करें.

पितृ दोष लगने का कारण क्या है ?

पितृ दोष क्यों लगता है कारण जानना चाहते हैं तो बता दें कि ज्योतिष के अनुसार वैसे तो पितृदोष लगने के कई कारण हो सकते हैं जिसमें परिजनों का विधिवत अंतिम संस्कार या श्राद्ध न होना, अकाल मृत्यु, धर्मयुक्त आचरण न करना, पितरों का अपमान करना, धर्म कार्यो में पितरों को याद न करना, पीपल, बरगद, नीम जैसे पेड़ को काटना या कटवाना, नाग की हत्या करना या करवाना ये ऐसे कारण हैं जिससे पितृ दोष लग सकता है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     मनेंद्रगढ़ में मिनी राजस्थान! चंग की थाप पर फाग गीतों ने बांधा समां, देखें होली महोत्सव की तस्वीरें     |     सतना में ‘पिज्जा’ खाते ही होने लगी उल्टी! वेज मंगाया था और मिला नॉनवेज, आउटलेट को भरना होगा 8 लाख का जुर्माना     |     ईरान-इजराइल युद्ध का असर: छुट्टी मनाने दुबई गए 4 परिवार वहां फंसे, अब नहीं हो पा रहा कोई संपर्क!     |     ‘कुछ लोग जीवन जीते हैं, कुछ उसे देखते हैं…’ पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किस पर कसा यह तंज?     |     खामनेई की हत्या पर भड़की कांग्रेस: ‘बाहरी शक्ति को सत्ता बदलने का अधिकार नहीं’, खरगे का कड़ा रुख     |     बहराइच में कलयुगी बेटे का खौफनाक तांडव: आधी रात को मां-बाप समेत 4 को काट डाला, वजह जानकर कांप जाएगी रूह!     |     जीजा ने बीवी को मारकर नाले में फेंका, साले ने ऐसे खोला राज! कानपुर से सामने आई दिल दहला देने वाली घटना     |     श्मशान घाट पर हाई वोल्टेज ड्रामा: चिता जलने से ठीक पहले क्यों पहुंची पुलिस? विवाहिता की मौत का खुला राज!     |     संजू सैमसन के 97 रन और गौतम गंभीर का वो पुराना बयान! जानें क्या थी वो भविष्यवाणी जो आज सच हो गई     |     Shakira India Concert: शकीरा को लाइव देखने के लिए ढीली करनी होगी जेब! एक टिकट की कीमत 32 हजार से भी ज्यादा     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें