कपड़ों पर कोटिंग कर कोरोना को बेअसर करने का किया गया दावा, नई स्टडी में हुआ खुलासा देश By Nayan Datt Last updated Jun 8, 2022 कोरोना वायरस के अलग-अलग वेरिएंट सामने आए हैं जिन पर ध्यान देते हुए वैज्ञानिकों द्वारा कई तरह के शोध भी किए जा रहे हैं। एक ताजा रिपोर्ट के मुताबिक वैज्ञानिकों ने एक ऐसी कोटिंग तैयार कर ली है, जिसे अगर किसी कपड़े पर लगाया जाए तो कोरोना को 90 फीसदी तक बेअसर किया जा सकता है। यह भी पढ़ें खामनेई की हत्या पर भड़की कांग्रेस: ‘बाहरी शक्ति को… Mar 2, 2026 “आंख के बदले आंख दुनिया को अंधा बना देगी…”… Mar 1, 2026 आपको बता दें कि इस कोटिंग में ऐसे मालीक्यूल मौजूद हैं जिस पर जब लाइट पड़ेगी तो ऑक्सीजन के स्टर्लाइजिंग स्वरूप रिलीज़ होंगे। दावा किया जा रहा है कि भविष्य में इस कोटिंग को एंटीवायरल स्प्रे के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकेगा। यह कोटिंग इंसानों के लिए सुरक्षित है क्योंकि इसमें एंटीमाइक्रोबायल खूबियां भी दी गई हैं जोकि इंसानों पर इसका कोई गलत असर नहीं पड़ने देती हैं। इसके अलावा ये माइक्रोब्स कपड़े से चिपकते भी नहीं हैं। शोधकर्ताओं का कहना है कि सूती, पालीएस्टर, डेनिम और सिल्क जैसे कपड़ों पर इस कोटिंग का इस्तेमाल हो सकता है। ऐसे में कोरोना के खतरे को भी काफी कम किया जा सकता है। Share