एन चंद्रशेखरन पांच साल और रहेंगे टाटा संस के कार्यकारी अध्यक्ष व्यापार By Nayan Datt On Feb 11, 2022 टाटा संस बोर्ड ने अगले पांच वर्षों के लिए कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में एन चंद्रशेखरन के कार्यकाल को बढ़ा दिया है। शुक्रवार को आयोजित एक बैठक के दौरान बोर्ड ने पिछले पांच साल के कार्यकाल की समीक्षा करते हुए, उनके कार्यकाल को पांच वर्ष का विस्तार देने का फैसला किया। टाटा संस की इस बोर्ड मीटिंग में टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन रतन टाटा भी मौजूद थे, जिन्होंने एन चंद्रशेखरन के नेतृत्व में टाटा समूह की प्रगति और प्रदर्शन पर संतोष जताया। रतन टाटा समेत बोर्ड के सदस्यों ने भी एन चंद्रशेखरन के कार्यकारी अध्यक्ष कार्यकाल की सराहना करते हुए अगले पांच साल के लिए उनके पुनर्नियुक्ति को मंजूरी दे दी। Share