आधार बनवाना हुआ बेहद आसान: उत्तर प्रदेश में खुलने जा रहे हैं 59 नए केंद्र, लंबे इंतजार से मुक्ति

उत्तर प्रदेश में आधार कार्ड से संबंधित सभी काम अब आसानी से हो जाएंगे. प्रदेश में अगले तीन महीनों में 59 नए सरकारी आधार सेवा केंद्र (Aadhaar Seva Kendra) खुलने जा रहे हैं. ये केंद्र सीधे UIDAI (भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण) चलाएगा और इनमें 16-16 मशीनें लगेंगी. यानी काम सुपर फास्ट तरीके से हो जाएगा, जहां पहले लोगों को आधार सेवा के लिए दूर जाना पड़ता था. अब यह सेवा उन्हें आसानी से घर के पास ही मिल जाएगी.

फिलहाल यूपी के केवल 12 बड़े जिलों. लखनऊ, कानपुर नगर, वाराणसी, आगरा, प्रयागराज, गोरखपुर, मेरठ, गाजियाबाद, सहारनपुर, मुरादाबाद, गौतम बुद्ध नगर और गोंडा में ही ये सरकारी आधार सेवा केंद्र है. बाकी जिलों में बैंक या डाकघर जाना पड़ता है, जहां सिर्फ 2-4 मशीनें होने से लंबी-लंबी लाइनें और घंटों इंतजार करना पड़ता है. अब सरकार ने 59 नए जिलों में आधार सेवा केंद्र खोलने का फैसला लिया है.

59 जिलों में खुलेंगे आधार सेंटर

नए केंद्र खुलने के बाद पूरे यूपी के 71 जिलों में ये हाई-कैपेसिटी आधार केंद्र हो जाएंगे. सिर्फ चार छोटे जिले चित्रकूट, बागपत, महोबा और ललितपुर छूट रहे हैं, वहां के लोग पास के जिले में सुविधा ले सकेंगे. सभी 59 केंद्रों में 4 से 16 आधार कार्ड की मशीनें लगाई जाएंगी. बडे जिलों में 16 मशीन लगेंगी. इससे एक दिन में सैकड़ों लोगों का काम हो सकेगा. यहां बायोमेट्रिक अपडेट, नया आधार, मोबाइल-ईमेल लिंक सब कुछ एक छत के नीचे ही हो जाएगा.

बैंक-डाकघर में लाइन लगाने की झंझट होगी खत्म

नए आधार कार्ड सेंटर खुलने से बैंक-डाकघर में लाइन लगाने की झंझट खत्म हो जाएगी. इससे सबसे ज्यादा फायदा बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को होगा. अलीगढ़, अम्बेडकर नगर, अमेठी, अमरोहा, औरैया, अयोध्या, आजमगढ़, बहराइच, बाराबंकी, बरेली, बस्ती, बिजनौर, बदायूं, बुलंदशहर, चंदौली, देवरिया, एटा, इटावा, फिरोजाबाद, गाजीपुर, हमीरपुर, हापुड़, हरदोई, हाथरस, जौनपुर, झांसी, कन्नौज, कानपुर देहात, कासगंज, कौशांबी और लखीमपुर खीरी में नए आधार सेंटर खुलेंगे.

इसके अलावा, कुशीनगर, महाराजगंज, मैनपुरी, मथुरा, मऊ, मिर्ज़ापुर, मुजफ्फरनगर, पीलीभीत, प्रतापगढ़, रायबरेली, रामपुर, संभल, संत कबीर नगर, संत रविदास नगर (भदोही), शाहजहाँपुर, शामली, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, सीतापुर, सोनभद्र, सुल्तानपुर, उन्नाव, फर्रुखाबाद, बांदा, फतेहपुर, बलरामपुर, बलिया और जालौन में भी लोगों को आधार केंद्र की सुविधा मिलेगी.

तीन चरणों में खुलेंगे सेंटर

जानकारी देते हुए UIDAI के उपमहानिदेशक प्रशांत कुमार सिंह ने कहा कि समीक्षा में पता चला कि कई जिलों में आधार से जुड़े काम के लिए और केंद्रों की जरूरत है. इसलिए 59 नए केंद्र तीन चरणों में खोले जा रहे हैं. इससे लाखों लोगों को बहुत बड़ी सुविधा मिलेगी.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     मनेंद्रगढ़ में मिनी राजस्थान! चंग की थाप पर फाग गीतों ने बांधा समां, देखें होली महोत्सव की तस्वीरें     |     सतना में ‘पिज्जा’ खाते ही होने लगी उल्टी! वेज मंगाया था और मिला नॉनवेज, आउटलेट को भरना होगा 8 लाख का जुर्माना     |     ईरान-इजराइल युद्ध का असर: छुट्टी मनाने दुबई गए 4 परिवार वहां फंसे, अब नहीं हो पा रहा कोई संपर्क!     |     ‘कुछ लोग जीवन जीते हैं, कुछ उसे देखते हैं…’ पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किस पर कसा यह तंज?     |     खामनेई की हत्या पर भड़की कांग्रेस: ‘बाहरी शक्ति को सत्ता बदलने का अधिकार नहीं’, खरगे का कड़ा रुख     |     बहराइच में कलयुगी बेटे का खौफनाक तांडव: आधी रात को मां-बाप समेत 4 को काट डाला, वजह जानकर कांप जाएगी रूह!     |     जीजा ने बीवी को मारकर नाले में फेंका, साले ने ऐसे खोला राज! कानपुर से सामने आई दिल दहला देने वाली घटना     |     श्मशान घाट पर हाई वोल्टेज ड्रामा: चिता जलने से ठीक पहले क्यों पहुंची पुलिस? विवाहिता की मौत का खुला राज!     |     संजू सैमसन के 97 रन और गौतम गंभीर का वो पुराना बयान! जानें क्या थी वो भविष्यवाणी जो आज सच हो गई     |     Shakira India Concert: शकीरा को लाइव देखने के लिए ढीली करनी होगी जेब! एक टिकट की कीमत 32 हजार से भी ज्यादा     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें