आज ही घर में रख लें ये चीज़ें, होगा भाग्योदय

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ प्राचीन समय से हम देखते आ रहे हैं कि मिट्टी के बर्तनों का इस्तेमाल कितना उपयोगी है। बड़े-बुजुर्गों द्वारा न केवल इसे उपयोग करने से जुड़ी बातें बताई जाती थी, बल्कि ये भी बताया जाता था कि इसके अन्य कई फायदे हैं। मगर आज कल के मार्डन जमाने में धीरे-धीरे इसका प्रयोग करने वालों की गिनती बिल्कुल खत्म होती जा रही है। इसका कारण है आज कल का अप टू डेट जमाना। लोगों ने अपने घर वा किचन को अच्छा दिखाने के चक्कर में मिट्टी की चीज़ों को त्याग कर लोहे और प्लास्टिक की चीज़ों को दे दी है। मगर क्या आप जानतें हैं कि ये चीज़ें आपको नुकसान पहुंचा सकती है?

जी हां, वास्तु शास्त्र में इन चीज़ों से जुड़े नुकसानों के बारे में विस्तार रूप से जानकारी वर्णित है। तो वहीं इसमें मिट्टी के बर्तनों से मिलने वाले अनेकों प्रकार के फायदे बताई गए हैं। तो आइए आज जानते हैं कि मिट्टी के बर्तनों की वास्तु शास्त्र में अहमियत क्या है। साथ ही जानेंगे कि घर में मिट्टी के कौन से बर्तन आपको लाभ दिलवाते हैं।

वास्तु शास्त्र की मानें तो मिट्टी की बनी चीज़ें न केवल घर आदि को सुंदर व अलग बनाती हैं बल्कि ये वहां रहने वाले सदस्यों को विभिन्न प्रकार से लाभ देती है। बल्कि कुछ वास्तु विशेषज्ञों का तो मानना है कि इससे घर में सुख-समृद्धि दोगुनी-चौगुनी होती है।

यहां जानें मिट्टी से निर्मित वो कौन सी चीज़ें हैं जिन्हें घर लाने से परिवार वालों का भाग्योदय होता है-
बता दें कि वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में मिट्टी से बनी हुई प्रतिमाएं यानि कि भगवान की मूर्ति रखना शुभ माना जाता है। कहतें हैं कि घर के मंदिर में भी मिट्टी से बनी प्रतिमाओं का पूजन करना चाहिए, इससे बेहद ही शुभ फल मिलता है। वास्तु शास्त्र की मानें तो घर की उत्तर-पूर्व दिशा यानि कि ईशान कोण और दक्षिण-पश्चिम दिशा का संबंध पृथ्वी तत्व से होता है। ऐसे में यदि आप इस दिशा में मिट्टी से बनी चीजें या प्रतिमा रखते हैं तो यह बेहद ही शुभ होता है और इसके आपको सकारात्मक परिणाम मिलते हैं। इतना ही नहीं इन दोनों ही दिशाओं में आप सजावट के लिए मिट्टी से बने सजावटी सामान भी रख सकते हैं। इसके अलावा, इस बात का ध्यान रखें कि ईशान कोण यानि उत्तर-पूर्व दिशा में हल्की चीजें रखनी चाहिए तो वहीं दक्षिण-पश्चिम दिशा में भारी चीजें रखनी चाहिए। घर की पूर्व दिशा में मिट्टी से बना हुआ पक्षी रखने से घर में पैसों की तंगी नहीं रहती है।

तो वही आज के समय में मिट्टी के दीपकों की जगह अब धातु के दीपक ले चुके हैं। आमतौर पर देखा जाता है कि लोग मंदिरों में मिट्टी के बने दीपक की बजाए धातु के दीपक का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार मिट्टी से बने दीपक प्रज्वलित करना बेहद शुभ माना जाता है। इसके अलावा यदि आपके जीवन में धन से संबंधी समस्याएं बनी हुई है तो घर के मुख्य द्वार पर रोज दो मिट्टी के दीपक जलाने चाहिए। इसके अलावा प्रतिदिन तुलसी के पेड़ के नीचे दीपक जलाना चाहिए। इससे आपके घर की दरिद्रता दूर होती है साथ ही घर में सुख-समृद्धि का वास होता है।

कुल्हड़ यानि मिट्टी का गिलास। कहते हैं कि ये मंगल गृह के दुष्प्रभाव से मुक्ति दिलाते हैं। कुल्हड़ से पेय पदार्थ पीना अच्छा माना जाता है। कहा जाता है कि कुल्हड़ में पानी भरकर पीपल के पेड़ के नीचे रखने से भी लाभ मिलता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार कुल्हड़ से प्यासे पक्षियों को पानी पिलान से जीवन में चल रही परेसानियां दूर होती है।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Nuh News: नूंह दौरे पर पहुंचे राज्यपाल असीम घोष; स्थानीय समस्याओं को लेकर दिखे गंभीर, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश     |     Police Encounter: पंचकूला पुलिस की बड़ी कार्रवाई; करनाल में वारदात से पहले नोनी राणा गैंग के दो बदमाश गिरफ्तार     |     Bhiwani News: भिवानी में नशा मुक्ति केंद्र पर सीएम फ्लाइंग का छापा; बंधक बनाकर रखे गए 40 से अधिक युवक मुक्त     |     Rewari Police Action: रेवाड़ी पुलिस की बड़ी कामयाबी; डिजिटल अरेस्ट कर 1.89 करोड़ ठगने वाले 4 साइबर अपराधी गिरफ्तार     |     Sonipat Police Firing: सोनीपत में पुलिस फायरिंग! INSO छात्र को गोली मारने का आरोप; तनाव के बीच जांच में जुटी पुलिस     |     Ballabhgarh Murder Case: ब्लैकमेलिंग से तंग आकर युवक ने की थी महिला की हत्या; बल्लभगढ़ पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार     |     Faridabad Viral Video: फरीदाबाद में बुजुर्ग महिला की बेरहमी से पिटाई; वकील की बेटी ने जड़े 12 थप्पड़, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात     |     Hazaribagh Case: हजारीबाग में तीन लोगों की संदिग्ध मौत; जांच के लिए पहुंची राज्य अल्पसंख्यक आयोग की टीम     |     Khunti News: खूंटी में रेलवे कंस्ट्रक्शन साइट पर हमला; फायरिंग और आगजनी कर अपराधियों ने फैलाई दहशत     |     Deoghar Crime News: देवघर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई; हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, बड़े गैंग का हुआ खुलासा     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें